फोरम के तहत उपभोक्ता की जाती है रक्षा, जाने क्या है फोरम

फोरम के तहत उपभोक्ता की जाती है रक्षा
चैनपुर@ नीरज राजपूत
- उपभोक्ता फोरम दिवस पर लोगों को जागरूक करने की गयी अपील
चैनपुर.   उपभोक्ता फोरम दिवस पर रविवार को सरस्वती विद्या मंदिर में गोष्ठी का आयोजन किया गया. इस गोष्ठी की अध्यक्षता उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष वी के श्रीवास्तव ने की. उन्होंने कहा कि फोरम के जरिए लगातार उपभोक्ताओं के हक की रक्षा की जा रही है. इस गोष्ठी के जरिए यह मांग भी की गई कि उपभोक्ता फोरम को सबल बनाने के लिए इसे इंफ्रास्ट्रक्चर भी उपलब्ध करवाया जाए, ताकि फोरम के फैसलों को सख्ती से पालन करवाया जा सके. शिवशुमालि पांडेय ने कहा कि उपभोक्ता फोरम में मुकदमों के फैसले जल्दी आएंगे तो उपभोक्ताओं को उसका लाभ अधिक मिलेगा. सुनीता कुमारी ने गोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि मिलावट वर्तमान समय की सबसे बड़ी चुनौती है. ऐसे में उपभोक्ताओं को जागरूक करने की जरूरत है. बिना जागरूकता के लोगों तक इसका फायदा पहुंचाना काफी मुश्किल है. वहीं प्रमोद सिंह ने कहा कि वर्तमान समय मे बिजली विभाग व इन्सोरेन्स  कंपनियां लोगों को बेवकूफ बनाकर मालामाल हो रहीं हैं. लोगों को उनके चुंगल से बिना जागरूकता के नहीं निकाला जा सकता है. इस गोष्ठी में गौरीशंकर सिंह, रवि वर्मा, अनुराग पांडेय, चंद्रमा सिंह, हरिशंकर तिवारी, अभय नारायण सिंह सहित कई लोग मौजूद थे.

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top