- जाने किस दिन बिहार बंद रखने का लिया निर्णय
Kaimurlivenews.blogpost.com न्यूज डेस्क
रामपुर@रजनीकांत दुबे
रामपुर. रविवार को प्रखंड मुख्यालय जाने वाली मोड़ के पास प्रमुख चौक पर बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के सदस्यों ने समान काम के समान वेतन को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन किया. इसका नेतृत्व प्रखंड अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने की. शिक्षक नेता अरविंद कुमार सिंह कहा कि सरकार सदन में कहा था कि हाई कोर्ट का जो फैसला आयेगा उसे लागू किया जायेगा. जब सर्वोच्च न्यायालय का फैसला हाई कोर्ट की तरह ही आया तो फिर सरकार सर्वोच्च न्यायालय चली गयी. शिक्षकों का 5 माह से बकाया वेतन का भुगतान व समान काम का समान वेतन लागू किया जाए. इसके साथ आगामी 6 जनवरी को बिहार बंद करने का निर्णय लिया गया. मौके पर रामाशीष कुमार, अमीरुद्दीन अंसारी, जितेंद्र सिंह, बृजलाल, दिनेश सिंह सहित कई शिक्षक व शिक्षिका उपस्थित रहे.
फोटो- सीएम नीतीश का पुतला दहन करते शिक्षक
शिक्षकों ने मांग पूरा नहीं करने पर बिहार बंद का सरकार को दिया अल्टीमेटम, पढ़े खबर
रविवार, दिसंबर 24, 2017
