कैमूर लाइव न्यूज़ से बंटी जायसवाल की रिपोर्ट
# 36 वर्षो से की जा रही है पूजा अर्चना
# 65 फीट ऊंचा व 40 फीट चौड़ा होगा पंडाल
# अलग अलग होगा प्रवेश व निकास द्वार
# दो दिन बांटे जायेगे प्रसाद
भभुआ/कैमूर : दुर्गा पूजा को लेकर नगर में विभिन्न पूजा समितियों द्वारा आकर्षक व सुुंदर पंडाल बनवाने की तैयारी चल रही है। जिला मुख्यालय के साथ साथ ग्रामीण इलाके में भी मूर्ति निर्माण को अंतिम रूप देने में कलाकार लगे हुए है। वही पूजा को लेकर तैयारियां शुरू हो गयी है। जिले के साथ कई प्रखंडों में भी पंडालों का निर्माण कराया जा रहा जा है। कारीगरों द्वारा तेजी के साथ मूर्ति एवं पंडाल निर्माण की प्रक्रिया जारी है। दुर्गा पूजा समिति के युवा सदस्यों में काफी उत्साह एवं उमंग का माहौल देखने को मिल रहा है। नगर के वार्ड नम्बर 3 पटेल चौक चेतना संस्थान द्वारा बनवाये जा रहे कोलकाता के दक्षिणेश्वरी काली मंदिर में मां भगवती भक्तों व श्रद्धालुओ को दर्शन देंगी। आयोजकों के अनुसार पंडाल की ऊंचाई लगभग 65 फीट होगी। जिसमें स्थापित मां भगवती के साथ गणेश, मां लक्ष्मी, मां सरस्वती, कार्तिकेय के दर्शन श्रद्धालु भक्तों को होंगे। पंडाल का निर्माण पश्चिम बंगाल के चितरंजन व गिरिडीह जिले के कारीगर द्वारा किया जा रहा है। पंडाल कारीगर मनीष सिंह ने बताया कि 7 कारीगर पंडाल निर्माण काम में लगे हुए। यहां पर कोलकाता के दक्षिणेश्वरी काली मंदिर तर्ज पर पंडाल का निर्माण किया जा रहा है। जिसका लागत खर्च साढ़े तीन लाख रुपये आ रहा है। 
फोटो - पटेल चौक पर पंडाल की तैयारी की दृश्य
# 36 वर्षो से की जा रही है पूजा अर्चना
नगर के पटेल चौक पर चेतना संस्थान द्वारा वर्ष 1982 यानी 36 वर्षो से मां दुर्गा की प्रतिमा रख कर पूजा अर्चना किया जा रहा है। सचिव अनिल सेठ ने बताया गया कि इस बार 36 वां वर्ष है। ऐसे तो नगर में कई जगहों पर पूजा समितियों द्वारा अलग अलग अंदाज में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की जाती है। इसके साथ ही मां दुर्गा की प्रतिमा व पंडाल को भव्य व सुंदर बनवाने के लिए लाखों रुपये खर्च किया जाता है। इस बार पटेल चौक के पास पूजा एवं पंडाल को आकर्षक तथा भव्य बनाने की तैयारी चल रही है।
# 65 फीट ऊंचा व 40 फीट चौड़ा होगा पंडाल
चेतना संस्थान के सचिव ने बताया कि पंडाल की उंचाई 65 फीट, लंबाई 40 व चौड़ाई 40 फीट होगी। पूरे पंडाल को आकर्षक फूलों व लाइट से सजाया जायेगा। यह भी बताया कि भभुआ के मूर्तिकार सुरेश द्वारा मां की प्रतिमा बनाया जा रहा है। इसके साथ ही पंडाल का निर्माण बंगाल के चितरंजन से आये हुए कलाकारों द्वारा किया जा रहा है। तैयारी काफी तेजी से चल रहा है। पूजा व पंडाल का इस बार का बजट 5 लाख रुपये रखा गया है. जय प्रकाश चौक से पटेल चौक तक लाइट व झालर बत्तियों से सड़कों का सजावट कुदरा के कलाकारों को सौंपा गया है। 
- अलग अलग होगा प्रवेश व निकास द्वार
चेतना संस्थान द्वारा बताया गया कि दशहरा के दौरान नगर के पटेल चौक पर कोलकाता के दक्षिणेश्वरी काली मंदिर की तर्ज पर बनने वाले पंडाल में महिला व पुरुष श्रद्धालु भक्तो के लिए अलग अलग अलग प्रवेश व निकास द्वार बनवाया जायेगा। ताकि किसी भी श्रद्धालु भक्तो को परेशानी न हो। दशहरा के दौरान श्रद्धालु भक्तों को देख रेख और किसी तरह की परेशानी न हो इसके लिए 15 वुलेन्टियर्स तैनात किए जायेगे।
# दो दिन बांटे जायेगे प्रसाद
चेतना संस्थान द्वारा बताया गया कि शारदीय नवरात्र में पंडाल में मां भगवती का दर्शन पूजन के लिए आने वाले भक्तों को दो प्रसाद वितरण किया जाएगा। प्रसाद का वितरण नवमी व दशमी तिथि को किया जाएगा। प्रसाद में शुद्ध घी का हलवा श्रद्धालु भक्तों दिया जायेगा। समिति के अध्यक्ष नन्हे सिंह, उपाध्यक्ष शशि कुमार, कोषाध्यक्ष दीपक कुमार, सचिव अनिल कुमार सेठ है.

