कैमूर : हार्ट अटैक से रामगढ़ थाने में पदस्थापित सबइंस्पेक्टर की मौत

रामगढ से राजेश कुमार 
# सीने में दर्द होते ही पुलिस सहकर्मी ईलाज हेतु फौरन ले गए थे अस्पताल 
# परिजनों के आने के बाद ही शव को पोस्मार्टम व गार्ड ऑफ ऑनर के लिए भेंजा जाएगा 
#थानाध्यक्ष इरशाद आलम सहित कार्यरत पुलिस कर्मी घटना को लेकर है,मर्माहत 
# शव वाले जगह पर थानाध्यक्ष बैठ कर परिजनों का करते रहे इंतजार
रामगढ़ कैमूर
स्थानीय थाने में पदस्थापित एएसआई सुधीर कुमार की मौत हार्ट अटैक के कारण शनिवार को हो गयी। वे लगभग डेढ़ साल से रामगढ़ थाने में पदथापित थे।उनकी उम्र पंचास से ऊपर की बताई जाती है।हार्ट स्टैक का असर महसूस होते ही थाने में मौजूद पुलिस सहकर्मी उन्हें ईलाज हेतु फौरन रेफरल अस्पताल में ले गए।जहां ईलाज होने से पहले ही उनकी मौत हो गयी।इस दौरान थानाध्यक्ष मोहम्मद इरशाद ,एएसएस मुकेश कुमार,साधु यादव मुंशी मनीष कुमार ,आदि पुलिस कर्मियों ने गहरा दुख प्रकट किया।मृत एएसआई  धनकौल थाना मखदुमपुर जिला जहानाबाद का मूल निवासी बताया जाता है। शनिवार को लगभग एएसएस सुधीर कुमार थाने परिसर वाले ऊपरी तल्ले पर थे।जब उन्हें सीने में दर्द महसूस हुआ था तो वे जल्दी जल्दी अपने सीने को पकड़ नीचे उतरे तभी पदस्थापित अन्य पुलिस कर्मियों पर नजर पड़ गयी।इस दौरान पुलिस कर्मियों ने उनकी तबियत को भांपते हुए फौरन ईलाज हेतु अस्पताल ले गए।जहाँ उनकी मौत हो गयी।मौत को लेकर थानाध्यक्ष सहित अन्य पुलिस कर्मी काफी मर्माहत दिखे। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस कर्मियों ने मृत दारोगा के घर वालो सहित जिले के वरीय अधिकारियों के समक्ष दे दी गयी है।
फ़ोटो- एंबुलेंस के रखे शव को देखने वाले लोगो की जुटी भीड़

# मिलन स्वभाव के थे,एएसआई --
मृत एएसआई जब से स्थानीय थाने में पदस्थापित थे।तब से लेकर सबके साथ मृदुल भाषा का प्रयोग करते थे।उनकी व्यवहार को देख लोग काफी प्रभावित थे।थाने पर जब भी केस आने पर दोनों पक्षो को काफी समझाते थे।आपस में मिलकर रहने में ही तरक्की है।वे अपने फिटनेस के लिए प्रतिदिन मॉर्निंग वॉक किया करते थे।वे पिछले कुछ दिनों से शुगर बीमारी से ग्रसित थे।बीमारी को लेकर कभी कभी चिंतित रहने की भी बातें कही जा रही है।
#पोस्मार्टम के लिए परिजनों का हो रहा इंतजार।।
जब तक मृत एएसएस के परिजन यहां पहुंच नहीं जाते है।तब तब उनकी डेड बॉडी का पोस्मार्टम नहीं कराया जाएगा।ऐसा पुलिस कर्मियों का कहना है,उनके परिजनों को सूचना दे दी गयी है।पुलिस कर्मियों के अनुसार सूचना मृत दरोगा के भाई को दी गयी है।ताकि उनकी पत्नी व दो पुत्री को किसी प्रकार का सदमा न लग सके।अनुमान लगाया जा रहा है, कि परिजनों के आने के बाद ही पुलिस लाईन में गार्ड ऑफ ऑनर दी जाएगी।
फ़ोटो -घटना को लेकर मर्माहत पुलिस कर्मी

# परिजनों के इंतजार में बैठे रहे थानाध्यक्ष 
थानाध्यक्ष घटना को लेकर काफी मर्माहत थे।वे अपने वरीय अधिकारियों सहित परिजनों को सूचना देने को लेकर काफी व्यस्थ थे।शव वाले जगह पर थानाध्यक्ष कई घंटों तक बैठ परिजनों का इंतजार करते रहे।
# क्या कहे अधिकारी 
थानाध्यक्ष मो इरशाद ने कहा कि मृत एएसआई काफी मिलनसार प्रवित्ति वाले व्यक्ति थे।उनके मौत से काफी आघात पहुंचा है।परिजनों का इंतजार किया जा रहा है।आते ही डेड बॉडी का पोस्मार्टम हेतु भभुआ ले जाया जाएगा।इसके बाद उनकी शव को पुलिस लाईन में ले जाकर गार्ड ऑफ ऑनर दी जाएगी।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top