फ़ोटो - वाराणसी में भर्ती घायल किसान
भभुआ/रामपुर/ कैमूर. गुरुवार के देर रात्रि कैमूर जिले के रामपुर प्रखंड के करमचट थाना क्षेत्र के सिसवार गांव में पटवन को लेकर गोलीबारी में किसान को घायल होने का मामला सामने आया है। घायल किसान प्रमोद सिंह बताया जाता है। जिसका प्राथमिक उपचार रामपुर पीएचसी में करने सदर अस्पताल भेजने के बाद वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, धान के खेत के सिंचाई कर रहे एक किसान के साथ गांव के ही व्यक्ति द्वारा बहस होते होते गोलीबारी तक नौबत पहुँच गयी। इस दौरान पांच राउंड गोली चली। जिसमे 50 वर्षीय किसान प्रमोद सिंह को गुड्डू सिंह ने गोली चला दी। जिसमे प्रमोद सिंह को पेट मे गोली लगी है।जानकारी के मुताबिक, गुरुवार के रात पहले गुड्डू सिंह पिता स्वर्गीय शंकर सिंह और मनोज सिंह पिता सूचित सिंह के बीच उक्त गांव के सटे बधार में ही रात्रि में 11 बजे के लगभग दोनों के बीच अपने अपने खेतों में पानी को ले जाने को लेकर बक झक हुई
तभी बगल में ही सिचाई कर मनोज के छोटे भाई प्रमोद सिंह ने पहुच गए तब दोनों को देखकर गुड्डू सिंह द्वारा मोबाइल से फ़ोन कर अपने साथ खेत पर झगड़ा होने की बात कह कर अपने छोटे भाई पप्पू सिंह को बुलाया। तभी पप्पू ने अपने घर से राइफल लेकर खेत पर पहुचे और पहुच कर चार राउंड हवाई फायर किया और इसके बावजूद प्रमोद और मनोज नहीं हटे। तभी गुड्डू सिंह उर्फ बृजकिशोर सिंह द्वारा प्रमोद सिंह पर गोली चला दी जो गोली उनकी पेट में लग गयी। गोली लगते ही घायल प्रमोद चिल्लाने लगे। तभी आस पास के किसानों में भगदड़ मच गयी। कुछ किसानों द्वारा प्रमोद को उठाकर गांव में लाया गया। जिसको निजी साधन द्वारा सबार थाना होकर इलाज के लिए थानाध्यक्ष का आदेशानुसार उपचार के लिए पीएचसी रामपुर लाया गया । जहा चिकित्सा पदाधिकारी रामपुर डॉ पंकज कुमार त्रिपाठी गम्भीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल भभुआ के लिए रेफर कर दिया गया। जानकारी मुताबिक घायल प्रमोद को बेहतर इलाज के लिए सदर हॉस्पिटल से वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया। जिनका इलाज वाराणसी के एक निजी हॉस्पिटल में चल रहा है। जहा पर उनकी स्थिति नाजुक बताई जाती है।
घायल प्रमोद के घर पर मिले उनके भतीजे मुंना सिंह ने ने बताया कि की कुछ रोज पहले से ही इन दोनों लोगो बिच तनाव चल रहा था। इसी दौरान गोली चलाने वाले गुड्डू सिंह माता सलमती कुंवर ने बताई की रात्रि 11 बजे की घटना है हम सोई हुई थी तभी गांव में हल्ला हुआ की गुड्डू ने प्रमोद को गोल्ली चली मार दी इसके बाद हम हमें कोई जानकारी नहीं है कि कौन मारा है।
# बोले थानाध्यक्ष
इस संबन्ध में थानाध्यक्ष सतीश कुमार सिंह ने बताया कि खेत पटवन को लेकर चली गोली में एक किसान घायल हो गया है। किसान को इलाज के लिए ले जाने के दौरान लोग थाने पर आए थे। जिनका प्राथमिक उपचार पीएचसी रामपुर में कराने के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सुबह में पुलिस घटना के जानकारी लेने की लिए सिसवार गांव गयी थी। जहाँ घटना सही पाया गया है। घायल के भाई द्वारा दो लोगो के खिलाफ आवेदन दिया गया है एफआईआर दर्ज किया जायेगा।