भभुआ/दुर्गावती। दुर्गावती थाना क्षेत्र के मैरे गांव में सोमवार की रात पुलिस द्वारा छापेमारी कर भारी मात्रा में देशी विदेशी शराब बरामद करते हुए एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया गया। दुर्गावती पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि मैरे गांव में
एक युवक के द्वारा कच्चे के मकान में शराब रखकर चोरी छिपे बिक्री किया जा रहा है। पुलिस ने रात में भैरव केवट के घर छापेमारी कर अलग अलग ब्रांडेड के 100 देशी विदेशी शराब की बोतल को बरामद किया। पुलिस ने धंधेबाज को गिरफ्तार करते हुए शराब को जब्त कर थाने ले आयी। प्रभारी थानाध्यक्ष अमोद कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर मैरे गांव में छापेमारी कर लगभग 100 बोतल शराब के साथ धंधेबाज गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।