दिल्ली BJP सांसद मनोज तिवारी हेलीकॉप्टर से पहुँचे अपने गांव अतरवलिया, कहा जल्द बनेगा गांव से कई गांवों को जोड़ने के लिए मुख्य सड़क

 #अपनी बहन के तेरही में नहीं हो पाए शामिल, आज जायेंगे अपनी बहन के गांव 
भभुआ कैमूर। मंगलवार की शाम दिल्ली बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष, सासंद व भोजपुरी सुपरस्टार अभिनेता व गायक मनोज तिवारी कैमूर जिले के मोहनीया प्रखंड के अतरवलिया अपने गांव पहुँचे। गांव में हेलीकॉप्टर से मनोज तिवारी के पहुँचते ही परिजनो व ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गयी। मनोज तिवारी के अपने गांव में आने का इंतजार लोग सुबह से ही कर रहे थे। दिल्ली भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि जल्द ही अपने गांव अतरवलिया सहित कई गांवों को मुख्य सड़क से जोडने का काम होगा। इसके लिए बिहार सरकार के मुख्य सचिव से बात हुई है। उन्होंने इसके लिए सहमति भी दे दी है।
वे बुधवार यानी सड़क निर्माण के मुआयना करेंगे। मनोज तिवारी ने कहा कि अपने गांव में क्रिकेट के लिए एक बढ़िया स्टेडियम बनवाया जाएगा। और यहां के आसपास के गांव को शहरों जैसा बनाने का काम होगा। जैसे ही शाम सवा 4 बजे मनोज तिवारी अपने गांव पहुँचे उनसे मिलने के लिए लोगो का भीड़ उमड़ पड़ा। जैसे ही गांव में मनोज तिवारी पहुँचे ग्रामीणों ने उनका गर्मजोशी से भव्य स्वागत किया। तिवारी ने कहा कि उन्हें अफसोस है कि अपनी बहन की तेरही में शामिल नहीं हो सके। बुधवार को अपनी बहन के घर जायेंगे और उनके परिजनों से मुलाकात करेंगे। गौरतलब है कि मनोज तिवारी की बहन पिछले दिनों से बीमार थी। जिसमें उनकी मौत हो गयी। 
#आज सड़क निर्माण के लिए मुआयना व अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top