भभुआ कैमूर। कैमूर के 13 थानों के थानाध्यक्षो के स्थानांतरण के बाद से जिले के सभी थाने प्रभार में चल रहा था। प्रभारी थानेदार का पद खाली था। जिसे सोमवार को कैमूर एसपी मो फरोगुद्दीन द्वारा सभी थाने में नए थानेदार को नियुक्ति कर दी। नए थानेदारों को अपने थाना क्षेत्र में बढ़ते हुए अपराध पर नियंत्रण रखना चुनौती होगा। क्योंकि कैमूर के थाना क्षेत्र में अपराधी बेलगाम होते जा रहे है। लूट,हत्या, चोरी जैसी घटनाओं को अंजाम देकर पुलीस के सिरदर्द बन रहे और चुनौती दे रहे है। अब देखना यह होगा कि किस हद तक नए थानेदारों के योगदान के बाद अपराध पर लगाम लग पाता है। मंगलवार को सभी थानेदारों ने अपने थाने में पहुँच कर योगदान कर लिया।
नाम वर्तमान पदस्थापन नव पदस्थापन सुनीत कुमार पुलिस केंद्र भभुआ कुदरा थानेदार
अमोद कुमार दुर्गावती एसआई चांद थानेदार
संजय कुमार पुलिस केंद्र भभुआ भगवानपुर
समीर कुमार पुलिस केंद्र भभुआ रामगढ़
सुहेल अहमद पुलिस केंद्र भभुआ दुर्गावती
वीरेंद्र कुमार एसआई भभुआ सोनहन
रामकल्याण यादव - पुलिस केंद्र भभुआ - चैनपुर
शक्ति कुमार सिंह - पुलिस केंद्र भभुआ - नुआंव
शुभेन्द्र कुमार - एसआई चैनपुर बेलांव
कोमल तिवारी - एसआई करमचट - करमचट
सतीश कुमार पुलिस केंद्र भभुआ कुछीला
इंदु कुमारी पुलिस केंद्र भभुआ महिला थाना
संजय कुमार पासी - पुलिस केंद्र भभुआ - एससी/एसटी


