भभुआ/कैमूर। कैमूर के मोहनिया से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। जहाँ पर मोहनिया थाना क्षेत्र के उपवन होटल में मोहनिया एसडीएम शिवकुमार राउत व मोहनिया डीएसपी द्वारा छापेमारी की गई है। जिसमे तीन बाल मजदूर होटल में काम करते हुए पकड़े गये है।जिसे मुक्त कराया गया है। वही पुलिस ने होटल मैनेजर को हिरासत में लेते हुए पूछताछ कर रही है।इस दौरान होटल में घरेलू सिलेंडर का उपयोग करते हुए पाया गया। जिसे जब्त किया गया है।यह कार्रवाई मोहनिया एसडीएम,एसडीपीओ,डीसीएलआर, और दुर्गावती एमओ के नेतृत्व में हुई है। मोहनिया एसडीपीओ रघुनाथ सिंह ने तीन बाल मजदूर से पूछताछ किया। पूछताछ में बाल मजदूरों ने बताया कि हमें 3 -4 हजार रुपये महीना होटल मालिक द्वारा दिया जाता है। इनकी उम्र 13-15 वर्ष के बीच है। इन बाल मजदूरों से इनके घर का जानकारी प्राप्त कर सूचना दिया गया है।
बिग ब्रेकिंग : मोहनिया के उपवन होटल में SDM व DSP ने की छापेमारी, 3 बाल मजदूर मुक्त, मैनेजर गिरफ्तार,रसोई गैस सिलेंडर जब्त
मंगलवार, दिसंबर 25, 2018
Tags

