RTPS काउंटर का हुआ उद्घाटन, जाति निवास के लिए 5 पंचायतो के लोगों नहीं जाना पड़ेगा ब्लॉक पर, मिलेगी सुविधाएं

कैमूर लाइव न्यूज़ से बंटी जायसवाल
भभुआ कैमूर। सोमवार को कैमूर जिले के रामपुर प्रखंड के सबार पंचायत सरकार भवन में RTPS काउंटर का उद्घाटन मुखिया शांति देवी द्वारा फीता काट कर किया गया। इस तरह पंचायत सरकार पर RTPS काउंटर खुल जाने से रामपुर के 5 पंचायतो के लोगों को काफी सुविधा मिलेगी। उन्हें प्रखंड मुख्यालय पर जाति, निवास, आय, पेंशन संबन्धी कार्यो के लिए नहीं जाना पड़ेगा। सभी सुविधाएं यहां पर ही मिलेगी। पंचायत सचिव राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि बुधवार यानी आज से आरटीपीएस काउंटर शुरू हो जायेगा। सबार पंचायत सरकार भवन में आरटीपीएस काउंटर के खुल जाने से सबार,अमाव, भीतरीबांध, कुडारी,जलालपुर पंचायत के लोगों का जाति, निवास, आय, जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र, पेंशन संबंधी सभी काम होगा। लोगों को ब्लॉक पर नहीं जाना पड़ेगा। मौके पर मुखिया प्रतिनिधि धर्मेंद्र सिंह, कार्यपालक सहायक प्रभाकर कुमार, संजीव कुमार, राजाराम, संतोष चौधरी, टूनु गुप्ता, बशिष्ठ चौधरी, इजहार अंसारी, रविंद्र कुमार, सरपंच प्रतिनिधि फकरुद्दीन अंसारी, विकास मित्र मुकेश कुमार सहित कई लोग शामिल थे।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top