भभुआ/ दुर्गावती। आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिकाओं ने 15 सूत्री मांगों को लेकर 25 वें दिन शनिवार को समेकित बाल विकास केंद्र दुर्गावती पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार फूंका पुतला गौरतलब है किपांच दिसंबर से आंगनबाड़ी सेविका व सहायिका अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर बैठी हुई है धरना पर बैठी आंगनबाड़ी सेविका ,सहायिकाओं ने कहा कि आंगनबाड़ी सेविका सहायिकाओं को सरकारी कर्मचारी का दर्जा देते हुए सेविका को क्लास तीन एवं सहायिका को क्लास चार के रूप में समायोजित किया जाए। जब तक सरकारी कर्मचारी का दर्जा नहीं मिलता सेविका को 18 हजार एवं सहायिका को 12 हजार मानदेय राशि दिया जाए।
आंगनबाड़ी सेविका सहायिका चयन मार्गदर्शिका एवं निरूपण की प्रक्रिया कानून सम्मत बनाया जाए चार घंटा से अधिक काम के लिए मजबूर न किया जाए। अन्यथा काम का समय निर्धारित किया जाए समान काम के लिए समान वेतन प्रणाली लागू किया जाए तथा मिनी आंगनवाड़ी केंद्रों की सहायिकाओं को भी समान वेतन दिया जाए हड़ताल अवधि का मानदेय न काटकर छुट्टी एवं कार्य मे समायोजन किया जाए. सहित आदि मांगों को लेकर आंगनबाड़ी सेविका सहायिकाओं ने अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बुधवार से बैठ गई। इस दौरान जयंती देवी,रेणु सिंहा,किरण देवी,तेतरी देवी, शकीरा खातून, शबाना खातुन,बिंदु देवी सहित काफी संख्या में आंगनबाड़ी सेविका सहायिका धरना मे शामिल थी।

