सेविका सहायिकाओं ने मांगों को पूरा न होने पर सीडीपीओ कार्यालय के सामने सीएम नीतीश का फूंका पुतला

कैमूर लाइव न्यूज़ से बंटी जायसवाल
भभुआ/कैमूर। आज शनिवार को कैमूर जिले के कई प्रखंड में अपनी मांगों को लेकर विरोध मार्च निकालते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया गया। कैमूर जिले के रामपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित सीडीपीओ कार्यालय के सामने सेविका सहायिकाओं ने अपनी मांगों का पूरा नहीं होने पर उग्र होते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला फूंक दिया। सेविकाएं अपनी 15 सूत्री मांगों को लेकर 5 दिसंबर से ही अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चल रही है। संघ का नेतृत्व कर रही सेविका रीना देवी ने कहा कि यह धरना तब तक जारी रहेगा जब तक सरकार हमारी 15 सूत्री मांगों को पूरा नहीं कर लेती है। मौके पर इंद्रावती देवी, आरती देवी, राजमुनि देवी सहित कई सेविका सहायिका थी।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top