साप्ताहिक बैठक में अधिकारियों ने दिया कई निर्देश, कहा योजना में लाये तेजी, 70 प्रतिशत पूरा हुआ आवास योजना

 कैमूर लाइव न्यूज से बंटी जायसवाल
भभुआ कैमूर। बुधवार को सदर भभुआ प्रखंड के सभागर भवन में सभी विभागों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता बीडीओ मुकेश कुमार ने की। बैठक में नोडल पदाधिकारी सह अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी अशोक कुमार भी रहे। उन्होंने सभी विभागों की योजनाओं के कार्यो की समीक्षा की। बैठक में मुख्यमंत्री सात निश्चय में हर घर नल जल योजना, पक्की नाली गली योजना,शौचालय निर्माण, जियो टैंगिंग आदि की समीक्षा हुई। इन योजनाओं में अधूरे पड़े कार्यो को पूरा करने के लिए तेजी लाने का निर्देश दिया गया।
भभुआ बीडीओ मुकेश कुमार ने बताया कि आगनबाड़ी से संबंधित कार्यों की समीक्षा भी हुई। यह भी बताया कि विभाग से मिले निर्देश पर मकर संक्रांति तक अधूरे पड़े आवास योजना के कार्यो में तेजी आयी है। भभुआ में 70 प्रतिशत आवास योजना पूरा हो गया है। 30 प्रतिशत बाकी है। जिसे समय तक पूरा कर लिया जायेगा। वही यह भी बताया कि भभुआ प्रखंड के 22 पंचायतो में 5 पंचायतों में वार्ड क्रियान्वयन समिति द्वारा तो 17 पंचायतो में पीएचडी विभाग द्वारा काम किया जा रहा है। वही मनरेगा की समीक्षा में अधूरे योजनाओ को पूरा करने, मजदूरों का आधार सीडिंग की जानकारी ली गयी। इसके साथ संबंधित विभाग के अधिकारी व कर्मी को योजना में तेजी लाने का निर्देश दिया गया। सीओ से अतिक्रमण व संबंधित अन्य कार्यो की समीक्षा हुई। बैठक में  सीडीपीओ शशि कुमारी, सीओ अजय कुमार श्रीवास्तव, बीडब्लूओ बजरंग प्रताप सिंह, सुनील कुमार,पीओ गौरव कुमार गुप्ता सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे। 

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top