रामपुर में सेविका सहायिकाओं ने मांगों को ले किया चक्का जाम, जमकर किया प्रदर्शन,लोगो को हुई परेशानी

कैमूर लाइव न्यूज़ से बंटी जायसवाल 
भभुआ/कैमूर। आज बुधवार को कैमूर जिले के  रामपुर प्रखंड के बेलाव बाजार प्रखंड मोड़ व भभुआ सबार मुख्य सड़क पर आगनबाड़ी सेविकाओं व सहायिकाओं ने अपनी मांगों को लेकर विरोध मार्च निकालते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए चक्का जाम कर दिया। जिसके बाद जाम की स्थिति उतपन्न हो गयी। इस दौरान आने जाने वाले लोगो को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
सेविकाएं अपनी 15 सूत्री मांगों को लेकर 5 दिसंबर से ही अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चल रही है। संघ का नेतृत्व कर रही सेविका रीना देवी ने कहा कि यह धरना तब तक जारी रहेगा जब तक सरकार हमारी 15 सूत्री मांगों को पूरा नहीं कर लेती है। जब बेलाव में जाम की सूचना मिली तो सीओ पहुँचे। सेविकाओं ने अपनी मांगों का ज्ञापन सीओ को सौपा। एक घण्टे तक सड़क को जाम कर प्रदर्शन किया। इसके बाद सड़क से हटी। मौके पर रविशंकर बिहारी भी सीओ के साथ मे रहे। 

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top