दलित युवती की मौत के बवाल व थाने फूंके जाने के बाद, मृतक युवती के शव का यहां गंगा घाट पर हुआ जल प्रवाह

#शुक्रवार की रात ही यूपी के जमनिया गंगा घाट पर एंबुलेंस से ले जाया गया युवती का शव
#कैमूर पुलिस की देखरेख में हुआ अंतिम संस्कार
भभुआ कैमूर।  बिहार के कैमूर के रामगढ़ के बड़ौरा गांव के दलित युवती की मौत के बाद 18 जनवरी को आक्रोशितों व हिसंक भीड़ द्वारा जमकर मचाये गए तांडव व थाने को फूंके जाने, आगजनी व पथराव के बाद देर रात अधिकारियों द्वारा आश्वासन के बाद मृतक युवती के परिजनों द्वारा अंतिम संस्कार यूपी के जमनिया गंगा घाट पर युवती के शव का जलप्रवाह किया गया। 
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, शाहाबाद डीआईजी राकेश राठी व एसपी मो. फरोगु्रद्दीन के निर्देश पर पुलिस अधिकारियों द्वारा शुक्रवार की रात ही प्रशासन की कड़ी सुरक्षा के बीच मृतक युवती के परिजनों के इच्छानुसार युवती के शव को एंबुलेंस से भभुआ नगर थानाध्यक्ष सत्येंद्र राम की निगरानी में यूपी के जमनिया गंगा घाट पर ले जाया गया। 
इस दौरान पुलिस बल भी साथ गयी हुई थी। मृतक युवती शशिकला के शव को जमनिया के गंगा घाट पर पुलिस के साथ परिजनों द्वारा पहुचने के बाद परिजनों द्वारा युवती के शव को नाव के सहारे गंगा नदी के बीच में ले गए।जहां उसका जल प्रवाह किया गया। गौरतलब है कि मृतक युवती शशिकला की मौत मामले हुए बवाल, थाने को फूंके जाने बाद शुक्रवार की शाम शाहाबाद डीआईजी राकेश, डीएम डॉ. नवल किशोर चौधरी के पहुचने के बाद परिजनों व ग्रामीणों को समझा कर मामला को शांत कराया था और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिलाया था। तब जाकर लोग शांत हुए थे।  

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top