भभुआ कैमूर। कैमूर के भगवानपुर प्रखंड के मां मुंडेश्वरी धाम के पास ईंट भट्ठा पर कार्य करने वाले एक मजदूर गुरुवार की सुबह मौत हो गयी। मृतक गोमतीपुर गांव का हीरा बिंद बताया जाता है। मिली जानकारी के मुताबिक, गुरुवार की सुबह मां मुंडेश्वरी धाम के पास ईंट भट्ठा पर कार्य करने के दौरान अचानक गिर कर छटपटाने लगा। जिसके बाद उसकी पत्नी ईंट मालिक को सूचना दी। तुरंत सदर अस्पताल भभुआ लाया गया। जिसके बाद डॉक्टरों द्वारा जांचोपरांत मृत घोषित कर दिया गया। लोगों ने बताया कि जब मृतक मजदूर की पारिवारिक स्थिति खराब होने लगी तो वह मेहनत मजदूरी करके अपना गुजारना करने लगे। कुछ माह पहले ईंट भट्ठे पर हीरा बिंद व उसकी पत्नी जमुना देवी काम करना शुरू कर दिया। ताकि घर की माली स्थिति सुधर सके। लेकिन उसके मौत से पत्नी पर दुखो का पहाड़ टूट पड़ा।
ईंट भट्ठा पर कार्य करने वाले मजदूर की मौत, पत्नी पर गरीबी में टूटा दुखो का पहाड़
गुरुवार, जनवरी 10, 2019
Tags

