रामगढ़ थाने में DM व SP ने की प्रेस कांफ्रेंस, कहा युवती की हत्या नहीं मौत हुई है, दोषी पर होगा कार्रवाई,देखिए तस्वीरें और वीडियो

राजनीतिक नेताओ ने भीड़ को दिया हिंसक रूप, फैलाई गई अफवाह 
भभुआ/रामगढ़।  शुक्रवार को बिहार के कैमूर के रामगढ़ में दलित युवती की मौत के बाद हुए बवाल और उग्र हुए लोगों द्वारा हिंसक रूप लेने के बाद जमकर तांडव मचाया गया। हिंसक भीड़ द्वारा रामगढ़ थाने में घुस कर पुलिस वाहनों को फूंक दिया। और सड़क जाम कर आक्रोशितों द्वारा वाहनों को आग के हवाले करते हुए आगजनी, तोड़फोड़ और पथराव किया गया।  शांति व्यवस्था बनाये रखे,अफवाहों पर ध्यान नहीं दे। मामले की जब तहकीकात की गई तो युवती ट्रेन के आगे कूदी है। युवती की ट्रेन के चपेट में आने के बाद घायल होने के बाद वाराणसी में इलाज के दौरान मौत हुई है। यह किसी प्रकार से हत्या नहीं है।
जिसके बाद तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। इस घटना के बाद आज शनिवार को रामगढ़ में कैमूर डीएम डॉ नवलकिशोर चौधरी व एसपी मो फरोगुद्दीन द्वारा संयुक्त रूप से प्रेस कांफ्रेंस किया गया। कैमूर डीएम ने कहा कि दलित युवती की हत्या नहीं मौत हुई है।
वाराणसी में इलाज के दौरान मौत
 उन्होंने बताया कि 16 जनवरी को भभुआ रोड स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर एक युवती की पड़े होने के बाद मोहनिया जीआरपी द्वारा परिजनों को सूचना दी थी। जिसके बाद परिजन पहुँच कर युवती को इलाज के लिए वाराणसी ट्रामा सेंटर इलाज कराने के लिए ले गए। जहां इलाज के दौरान मौत हो गयी। मृतक युवती की परिजनों को जानकारी है और परिजनों द्वारा लिखित दिया गया है। इसके बाद बावजूद भी उनके द्वारा आरोप लगाते हुए युवती की हत्या का आरोप लगाते हुए रेलवे ट्रैक पर फेंके जाने की बात कहते हुए हिंसक भीड़ द्वारा जमकर तांडव किया गया।
मोहनिया जीआरपी ने घटना की थी परिजनों को सूचना 
प्रेस कांफ्रेंस के दौरान बताया गया कि, भभुआ रोड स्टेशन जीआरपी जानकारी देते हुए एक दस्तावेज दिया गया है। जिसमे लिखा गया है कि एक युवती को  ट्रेन आते देखकर रेलवे ट्रैक पर कूद गई। जिसके चपेट में आने से घायल हो गयी।
इसके बाद ट्रेन के ड्राइवर द्वारा मोहनिया जीआरपी को सूचना देकर जानकारी दी। जिसके बाद मोहनिया जीआरपी द्वारा परिजनों को सूचना देने के साथ घायल युवती को मोहनिया अनुमंडल अस्पताल इलाज के लिए भेजा गया। भिजवा दिया गया। युवती के परिजनों के आने के बाद परिजनों द्वारा बेहतर इलाज के लिए वाराणसी के ट्रामा सेंटर ले गए। जहां इलाज के दौरान मौत हो गई।
नेताओ द्वारा भीड़ को उकसाया गया
बताया गया कि युवती 16 जनवरी को ट्रेन के आगे कूदी, 17 जनवरी को इलाज के दौरान वाराणसी में मौत हो गयी। 18 जनवरी को कुछ नेताओं द्वारा राजनीतिक के तहत इस मामले को तूल पकड़ा दिया गया। जिसके बाद लोग हिंसक होते हुए जमकर तांडव मचाया गया। आगजनी, तोड़फोड़ व पथराव किया गया। कुछ नेताओं लोगों को भड़काने के लिए बयानबाजी करते रहे और उनके इशारे पर रामगढ़ थाने को आग के हवाले कर दिया गया था। थाने के सारा दस्तावेज को जला दिया गया।
97 गाड़ियां जलाई गई,1 करोड़ का क्षति
 इस बवाल की घटना में  हिंसक भीड़ द्वारा पुलिस वाहनों के साथ छोटी – बड़ी 97 गाड़ियां जला दी गयी। इस घटना में एक करोड़ रुपये का क्षति हुआ है।
मोहनिया डीएसपी, इंस्पेक्टर सहित 13 पुलिस कर्मी घायल
मोहनिया डीएसपी, इंस्पेक्टर सहित 13 पुलिस कर्मी घायल हो गए। चार लोगों को बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया गया है। जहां पर उनका इलाज चल रहा है। हिंसक भीड़ द्वारा रामगढ़ थाने के सारे दस्तावेज को फाड़ दिया गया है। मालखाना का भी काफी नुकसान पहुंचाया गया है।
84 नामजद व तीन उपद्रवी गिरफ्तार
इस घटना में शुक्रवार की रात तीन उपद्रवियों को गिरफ्तार किया गया। वही 84 लोगों पर नामजद और 100 अज्ञात लोगो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है । चिन्हित कर सब के ऊपर कार्रवाई की जाएगी। रामगढ़ बाजार में हर चौक चौराहे पर पुलिस बल और मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। अब पूरा माहौल शांत हो गया है।
क्या है मामला 
मृतका के पिता द्वारा आवेदन दिया गया है कि उनकी बेेटी बड़ौरा गांव केे सीएसपी बैंक पर 4 हजार रूपये निकालने के लिए गयी थी। जहां लिंक फेल होने का बहाना बताकर उसके पैसे की निकासी नहीं की गई। सीएसपी संचालक पर जो आरोप लगा है। इस मामले युवती सीएसपी संचालक पर पैसे निकालने गयी। लेकिन फिंगर प्रिंट और आधार देने के बाद भी पैसा नहीं निकला। जिसके बाद युवती व संचालक के बीच बहस हुआ।
इसके बाद युवती द्वारा रामगढ़ थाने में सीएसपी संचालक के खिलाफ आवेदन दिया। फिर बाद में आवेदन देकर पहले आवेदन को वापस लेने की बात की गई। फिर लड़की द्वारा दूसरे आवेदन में पैसा वापस मिलने की बात कही गई। युवती को ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक द्वारा ले जाकर उसके साथ रेप कर हत्या कर करने का मामला जांच में सही नहीं पाया गया है। यह मौत है। रेप की पुष्टि के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। रिपोर्ट आते हैं आगे की कार्रवाई की जाएगी।
एसआइटी टीम का होगा गठन
पुलिस द्वारा दो केस व मृतक युवती के पिता द्वारा सीएसपी संचालक के खिलाफ केस किया गया है। पुलिस द्वारा एसआइटी टीम का गठन किया जा रहा है। युवती की कथित दुष्कर्म की जो बात की जा रही है। इसका जांच किया जायेगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतज़ार किया जा रहा है। इस मामले में जो भी दोषी पाया जायेगा। उसे बख्शा नहीं जाएगा।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top