कैमूर लाइव न्यूज से बंटी जायसवाल
भभुआ/कैमूर। लोग कहते है जिंदगी में मुकाम हासिल करना है तो पहले लक्ष्य को बनाये इसके बाद उस लक्ष्य को पाने के लिए दिन रात एक कर दें। ताकि आप उस लक्ष्य को हासिल कर सके। तब सफलता हासिल करते हुए मुकाम तक पहुँच सकते है। कुछ ऐसे ही कर दिखाया है कैमूर के लाल कवि गीतकार डीके सिंह। जो कैमूर भभुआ के सोनहन थाना के तरहनी गांव के निवासी है। इन्होंने अब तक 200 से ज्यादा नये व पुराने कलाकारों को अपना गीत देकर गवाया है। बिग गंगा चैनल के दू दुनी के पांच शो में कवि के रूप में परफॉर्म किया था। जो भोजपुरी गीतकार के रूप में अपने नाम के साथ जिले का नाम रौशन कर रहे है।कैमूर केे लाल कवि व गीतकार डीके सिंह का बुधवार को वाराणसी के पार्क इंटरनेशनल होटल में Jigra Music (जिगरा म्युजिक) कंपनी लांच हुआ। इस म्यूजिक कंपनी का उद्घघाटन बीजेपी नेता दिवाकर चौबे और कम्पनी के निर्माता डीके सिंह ने केक काटकर किया l
टैलेंट को मिलेगा बढ़ावा
जिगरा म्यूजिक कंपनी के प्रोड्यूसर व गीतकार डीके सिंह ने कहा कि हमारे कंपनी द्वारा टैलेंट को बढ़ावा दिया जाएगा। अगर किसी कमजोर व गरीब कलाकार के पास टैलेंट है और वह अपने टैलेंट की बदौलत कुछ कर सकता है। उसे बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा। इसके लिए उस कलाकार का पहले कंपनी द्वारा ऑडिशन लिया जायेगा। जब ऑडिशन व पूछताछ में सेलेक्ट हो जायेगा तो उस कलाकार से गाना गवाया जायेगा। इसके बाद उसका वीडियो शूटिंग करते हुए उसका एलबम किया जायेगा। जो सब कुछ फ्री कंपनी द्वारा किया जायेगा।
नये कलाकारों के लिए सुनहरा अवसर
जिगरा म्यूजिक कम्पनी के निर्माता डीके सिंह ने बताया कि भोजपुरी दुनिया में कुछ अलग काम करने व नाम करने के लिए यूपी बिहार के नये कलाकारों को कंपनी द्वारा सुनहरा अवसर दिया जाएगा। नये कलाकारों का कम कीमत पर गाने का रिकार्डिंग व वीडियो व एलबम रिलीज किया जायेगा। कम्पनी द्वारा नये कलाकारों का भरपूर सहयोग किया जाएगा।
मौके पर कवि रत्नेष चंचल ,सिंगर सोनु सिंह ,सुमंत पांडेय ,सुमन सिंह ,अविनाश सिंह ,पुनीत सिंह ,ममता मौर्या ,अभिनेता बब्बलू रीमिक्स, रंजित सिंह ,रामलला पटेल उपस्थित रहे।
कंपनी का ऑफिस - नीयर सनबीम एकेड़मी सामने घाट वाराणसी


