BCA के छात्रों ने रजिस्ट्रेशन रद्द करने के खिलाफ गेट में तालाबंदी कर सड़क पर बैठ कर किया हंगामा

#भभुआ SVP कॉलेज के बीसीए के छात्रों का मामला
भभुआ-भगवानपुर सड़क पर यातायात बाधित, 4 घण्टे बाद जाम हटा
भभुआ /कैमूर (बंटी जायसवाल). एसवीपी कॉलेज के बीसीए के छात्रों ने मंगलवार को रजिस्ट्रेशन रदद् करने के खिलाफ यूनिवर्सिटी के फैसले के विरोध में कॉलेज गेट मेंं तालाबंदी किया. इसके साथ भभुआ भगवानपुर सड़क को जाम कर जम कर हंगामा किया. सड़क जाम 4 घण्टे बाद हटा. जिसके कारण लोगों को आने जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. छात्र राहुल कुमार सहित अन्य ने बताया कि यूनिवर्सिटी ने कॉमर्स के छात्रों का रजिस्ट्रेशन रद्द करने का आदेश जारी किया है. इस कॉलेज में कुल 13 छात्र-छात्रा कॉमर्स के हैं. इससे पहले यूनिवर्सिटी ने एडमिशन के समय कोई गाइडलाइन जारी नहीं किया था. बीते 14 जून को यूनिवर्सिटी में सिंडिकेट की हुई बैठक में इस पर एक तरफा निर्णय लिया गया. जिसकी वजह से 2 सेमेस्टर पूरा कर चुके छात्रों को अपने भविष्य को लेकर चिंता सताने लगी है. विश्वविद्यालय स्तर पर इसे लेकर अब तक कोई निर्णय नहीं लिया गया है. जिसकी वजह से छात्रों का भविष्य अंधकार में दिख रहा है. छात्रों के उग्र प्रदर्शन को देखते हुए मौके पर वरीय प्रशासनिक पदाधिकारियों के साथ पुलिस भी पहुंची. जिसके बाद जाम को हटाया गया. छात्रों का कहना है कि अगर यूनिवर्सिटी इस मुद्दे पर ठोस निर्णय नहीं लेती है तो प्रदर्शन जारी रहेगा.
बोले प्रिसिंपल 
एसवीपी कॉलेज के प्रिंसिपल डॉक्टर एसएन लाल ने बताया कि यह निर्णय यूनिवर्सिटी स्तर पर हुआ है. छात्रों द्वारा इस निर्णय के खिलाफ किये जा रहे प्रदर्शन की सूचना यूनिवर्सिटी प्रशासन को भेज दी गई है.

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top