गुरुगोष्ठी की बैठक से गायब प्रधानाध्यापिका अपने मायके छतीसगढ़ के बिलासपुर में मिली, डिप्रेशन में थी शिक्षिका

फाइल फोटो - गायब प्रधारी प्रधानाध्यापिका 
भभुआ/रामपुर। सोमवार को रामपुुुर प्रखंड मुख्यालय स्थित बीआरसी के सभागार भवन में आयोजित गुरुगोष्ठी बैैैठक सेे गायब प्रभारी प्रधानाध्यापिका अपने  मायके छतीसगढ़ के बिलासपुर से मिली. गायब होने के बाद शिक्षिका अपने मायके चली गयी. इसकी सूचना आज बुधवार की सुबह बेलांव पुलिस को मिली है. थानाध्यक्ष रितेश कुमार सिंह ने बताया कि बैठक में आने के बाद गायब शिक्षिका अपने घर नहीं जाकर वह अपने मायके छतीसगढ़ के बिलासपुर पहुँची. वह सही सलामत है. इसकी जानकारी शिक्षिका ने ही फोन पर दी है. उसके पिता ने बताया है कि मेरी बेटी कुछ परेशान और उलझन में थी. पिछले दो तीन महीने से डिप्रेशन में रह रही थी और इसका इलाज रामपुर में ही करा कर दवा लेकर खाकर रही थी  वह कुछ डिप्रेशन में ही घर नहीं जाकर गाड़ी पकड़ कर अपने मायके छतीसगढ़ के बिलासपुर पहुँच गयी. उसका दो बच्चे भी ननिहाल में ही रहते है. गौरतलब है कि सोमवार को बैठक से गायब शिक्षिका जब 24 घंटे बाद भी अपने घर नहीं पहुंच सकीं। इससे उनके परिजनों में अनहोनी की चिंताएं सताने लगी. जिसके बाद गायब प्रभारी प्रधानाध्यापिका नीलम सिंह के पति अर्जुन सिंह बड़कागांव निवासी द्वारा बेलांव थाने में लापता(गुमशुदगी) का रिपोर्ट दर्ज कराया गया। शिक्षिका के पति का आवेदन के माध्यम से कहना है कि मेरी पत्नी नीलम सिंह न्यू प्राथमिक विद्यालय नावाडीह में प्रभारी प्रधानाध्यापिका है. जो सोमवार को गुरुगोष्ठी की बैठक में गयी हुई थी. लेकिन वह वापस घर नहीं आयी.जब पता लगाने बीआरसी में गया उनका पर्श, कागजात व एक मोबाइल सभागार में मिला व उनकी लूना गाड़ी सभागार के बाहर खड़ी मिली. जिसे किसी के द्वारा बेलांव थाने में खड़ी है. 

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top