फ़ोटो - नदी पर लगी भीड़
Bhabhua kaimur(बंटी जायसवाल) : मंगलवार को कैमूर जिले के नुआंव थाना क्षेत्र के छाता बराढ़ी गांव के पास कर्मनाशा नदी में स्नान करने के गए दो किशोर की डूबने से मौत हो गयी. प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक एक किशोर बराढ़ी गांव के राधेश्याम प्रजापति का 14 वर्षीय पुत्र अमन कुमार व दूसरा किशोर यूपी के गाजीपुर जिला के फरीदपुर गांव के रतन प्रजापति का 15 वर्षीय पुत्र रितेश कुमार बताया जाता है. बताया जाता है कि मृतक किशोर अमन कुमार अपने फुफेरे भाई रितेश के साथ गांव के ही कर्मनाशा नदी में स्नान करने गये थे. इसी दौरान नदी में खेलने लगे. खेल में इतने मशगूल हो गए कि उन्हें ध्यान नहीं रहा और अमन नदी में बने गहरे गड्ढ़े में जा कर डूब गया. उसे बचाने गया रितेश भी गहरे पानी में चला गया और दोनों के डूबने से मौत हो गयी. ग्रामीणों ने नाव जाल से 5-6 घण्टे के कड़ी मशक्कत के बाद दोनों किशोरों के शव को बाहर निकाला गया. इस हादसे के बाद गांव में कोहराम मच गया. जैसे ही घटना की जानकारी पुलिस को मिली, पुलिस तुरन्त मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. वहीं परिजनों ने जिला प्रशासन से मुआवजे कि मांग की है.


