Photo - google
बिजली विभाग की टीम ने कार्रवाई
मामला रामपुर प्रखंड के बरांव गांव का
भभुआ/कैमूर( बंटी जायसवाल)। सोमवार को बिजली विभाग ने अवैध बिजली चोरी करने वाले के खिलाफ चलाये गए अभियान में रामपुर प्रखंड के अमाव पंचायत के बीडीसी विष्णु सिंह के भाई लालमुनि सिंह को बरांव गांव के बाहर बिना कनेक्शन के बिजली चोरी करते हुए आटा चक्की मिल चलाते हुए पकड़ा गया. इसकी जानकारी रामपुर जेई कमलेश कुमार ने दी. उन्होंने बताया कि जानकारी मिली कि बरांव गांव के बाहर बीडीसी का भाई अवैध बिजली कनेक्शन कर बिजली चोरी आटा चक्की मिल चला रहा है. जिसके बाद एसडीओ रंजन कुमार के नेतृत्व में टीम गठन कर छापेमारी की गई तो बिना कनेक्शन केे आटा चक्की मिल बीडीसी के भाई लालमुनि सिंह द्वारा चलाया जा रहा था. जिस पर 2 लाख 64 हजार का जुर्माना लगाते हुए करमचट थाने में प्राथमिकी दर्ज कराया गया.

