भभुआ कैमूर. कई वर्षों से फरार चल रहे कुख्यात नक्सली भुरदुल यादव को गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता मिली है. पुलिस द्वारा इसे नक्सल प्रभावित अधौरा के जंगलों से गिरफ्तार किया गया है. इसकी जानकारी कैमूर एसपी दिलनवाज अहमद ने प्रेसावार्ता कर दी. उन्होनें बतायाय कि कुख्यात नक्सली भुरदुल यादव 14 वर्षों से फरार चल रहा था. जिसकी सूचना मिलने पर एएसपी अभियान, सीआरपीएफ बटालियन जी-47 और बटालियन सी-47 के कमांडेंट के नेतृत्व में जंगलों में छापेमारी चलाया कर इसे गिरफ्तार किया गया है.
गौरतलब है कि रोहतास जिले के यदुनाथपुर और कैमूर जिले के अधौरा थाना ने अधिकारियों की देखरेख में लगातार जंगलों में नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है. इस महीने की 5 मई को कैमूर पहाड़ी के जंगलों में दुर्गावती नदी किनारे पहाड़ी से करीब एक किलोमीटर खोह में 15-16 किलो के दो केन बम बरामद किए गए थे. जिसे बाद में पुलिस द्वारा उस विशाल केन बम को निष्क्रिय कर दिया गया.
एसपी
ने बताया कि गिरफ्तार नक्सली
भुरदुल यादव पर कैमूर और
रोहतास जिले के विभिन्न थाने में करीब आधा दर्जन केस में वांटेड था. आर्म्स आर्ट, सीएलए ऐक्ट, विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत कई
मामलों में आरोपित घोषित किया जा चुका है.
जिसे जेल भेजा जा रहा है.

