बिहार में मिले 15 कोरोना पॉजिटिव मरीज,आंकड़ा पहुँचा 1193, रोहतास में 14 नए मामले आये सामने

पटना
। बिहार में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ती ही जा रही है। अब तो सूबे में कोरोना संक्रमण का मामला 1200 के करीब पहुँच गया है। आज बिहार में स्वास्थ्य विभाग के पहले कोरोना अपडेट में 15 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इसके बाद संख्या बढ़कर 1193 हो गया है।

इसकी जानकारी स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने ट्वीट कर दी। ट्वीट के अनुसार, बिहार में मिले नए 15 कोरोना पॉजिटिव मरीजों में 14 रोहतास जिले से और 1पटना से है। रोहतास जिले के 14 नए कोरोना मरीजो में सासाराम में एक 36 वर्षीय पुरुष, शिवसागर से 5 , चेनारी से तीन, नासरीगंज से 4, करगहर से 1 नए मरीज मिले है। रोहतास में 14 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद संख्या बढ़कर 77 से 91 हो गया है। वही एक मरीज की मौत हो चुकी है और अब तक 45 मरीज ठीक हो चुके है। 

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top