मदद फाउंडेशन के सदस्य द्वारा प्रवासी मजदूरों को दी जा रही है भोजन पानी की व्यवस्था

दुर्गावती (कैमूर)। 
लॉकडाउन के बीच मदद फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा बाहर से आने वाले प्रवासी मजदूरों को भोजन पानी देने के साथ-साथ अब गली व नालियों की साफ सफाई कराने में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने लगे हैं .बताते चलें कि मदद फाउंडेशन के सदस्य आजाद अली, अजय कुमार उर्फ गोलू तथा संदीप गुप्ता के द्वारा वार्डर पर पिछले एक हफ्ते से बाहर से आने वाले प्रवासी मजदूरों को भोजन नाश्ता एवं ठंडा पानी उपलब्ध कराया जा रहा था. जिसकी चर्चा लोगों में बनी हुई थी.

 रविवार को भी मदद फाउंडेशन की ओर से बाहर से आने वाले 300 प्रवासी मजदूरों के बीच खजुरा बाजार के पास समोसा लौंगलत्ता, एवं ठंडा पानी का वितरण किया गया. साथ ही सरैया गांव मे जाने वाले रास्ते की गली में कई माह से कीचड़ भर गया था. जिससे लोगों के घरों का पानी निकल नहीं पा रहा था. और सरैया गांव के वार्ड नंबर चार में आने जाने वाले ग्रामीणों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही थी।

 काफी दिनों से साफ सफाई नही होने से कई तरह की बिमारी फैलने की आशंका बढ गयी थी. पंचायत एवं वार्ड स्तर से भी कोई पहल नहीं किया जा रहा था. जिसे देखते हुए मदद फाउंडेशन की ओर से रविवार को गली का साफ सफाई भी करा दिया गया. इस कार्य से ग्रामीणों में  एक उम्मीद की किरण जगने लगी है .टीम मे सहयोग करने वालों में नंदन कुमार ,संदीप, टोनी, सुजीत कुमार शामिल है.

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top