कैमूर में कोरोना के मिले 2 पॉजिटिव मरीज,संख्या बढ़कर हुआ 36, ठीक हुए 32 मरीज

भभुआ/कैमूर
। कैमूर में कई दिनों बाद कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या एक बार फिर बढ़ना शुरू हो गया है। कैमूर में बाहर से आने वाले प्रवासियों के कोरोना पॉजिटिव के मामले सामने आ रहे है। सूरत से 3 साल के बच्चे में कोरोना पॉजिटिव मिला था। कैमूर जब 33 कोरोना पॉजिटिव मरीज की संख्या था और जिसमें 32 मरीज स्वस्थ्य हो चुके तो ऐसा लग रहा था मानों कैमूर जिला कोरोना मुक्त हो जाएगा।
लेकिन यह सपना अधूरा गया। क्योंकि शनिवार की रात एक नया कोरोना पॉजिटिव मरीज मिला। जो भभुआ का था। वही आज रविवार की देर रात के बिहार कोरोना अपडेट में कैमूर में दो नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने का मामला सामने आया। इसकी पुष्टि स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने तीसरे कोरोना अपडेट में जानकारी दी।
ट्वीट के अनुसार, अब कैमूर में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 34 से बढ़कर 36 हो गया है। कैमूर में मिले दो नए कोरोना पॉजिटिव मरीज भभुआ के है। जिसमें एक महिला जिसकी उम्र 25 साल, एक पुरुष जिसकी उम्र 27 साल है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top