बिहार में 33 और मिले कोरोना पॉजिटिव मरीज,आंकड़ा पहुँचा 1284, 8 जिलों में आये नए मामले

पटना।
बिहार में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है। ऐसा लग रहा है जैसे अब बिहार में कोरोना का विस्फोट हो चुका है। कोरोना का कहर काफी तेजी बढ़कर रहा है और अपना पांव पसारता ही जा रहा है।



 रविवार की देर रात बिहार में स्वास्थ्य विभाग के तीसरे कोरोना अपडेट में 33 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इसके बाद संख्या बढ़कर 1284 हो गया है। वही इसके पहले दूसरे अपडेट में 58 मरीज और पहले अपडेट में 15 नए मरीज मिलने का मामला सामने आया। इसकी जानकारी स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने ट्वीट कर दी। 

ट्वीट के अनुसार 33 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों का मामला 8 जिले से सामने आया है। जिसमें मुजफ्फरपुर से 5, पूर्वी चंपारण से 3, सीतामढ़ी से 1,मधुबनी से 16, कैमूर से 2, अरवल और बक्सर जिले से तीन तीन नए मरीज मिले है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top