NH2 को जाम निजात दिलाने को लेकर यूपी के कमिश्नर,आईजी और शाहाबाद डीआईजी ने लिया जायजा, वन वे को खोलवाया,आवागमन शुरू

दुर्गावती (कैमूर)।
चार-पांच दिनों से यूपी और बिहार की दोनों सीमाओं में लग रहे भीषण जाम की समस्या को लेकर शनिवार को यूपी के वाराणसी रेंज के कमिश्नर,आईजी,व चंदौली के डीएम, एसपी और बिहार के शाहाबाद रेंज के डीआईजी पी कंनन, डीएम डॉक्टर नवल किशोर चौधरी तथा एसपी दिलनवाज अहमद ने बॉर्डर क्षेत्र इलाके का निरीक्षण किया.दरअसल यूपी में नौबतपुर के पास बालू लदे लोडेड ट्रकों के खिलाफ धरपकड़ अभियान चलाया जा रहा था.अभियान में पकड़े जाने के भय से बालू लदे ट्रकों का चक्का बिहार सीमा में कई दिनों से थम गया है.
जिससे बिहार सीमा मे 30 किलोमीटर दूर तक वाहनों का भीषण जाम लग गया है. वहीं युपी-बिहार बॉर्डर पर जांच केंद्र खजुरा के पास कैमूर प्रशासन द्वारा यूपी से बिहार जाने वाले उत्तर तरफ के रूट को बंद कर वहां रोड को वनवे कर दिया गया था. दक्षिणी लेन से बारी बारी से दोनों तरफ के वाहनों का आवागमन कराया जा रहा था. चार-पांच दिनों से लगातार दोनों सीमाओं में जाम की समस्या बनी हुई थी. जिसे देखते हुए दोनों राज्यों के वरीय अधिकारियों ने शनिवार को बॉर्डर क्षेत्र का निरीक्षण किया. 

निरीक्षण करने के बाद अधिकारियों ने निर्देश निर्णय लिया कि कोरोना जांच को लेकर जो खजुरा के पास रोड को वन वे किया गया है वहां रोड वनवे नहीं रहेगा. वहां यूपी से बिहार रूट में उत्तरी लेन से सीधे वाहन जाएंगे.लेकिन सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए उस रूट पर बैरिकेडिंग करने का निर्देश दिया गया.अधिकारियों के निर्देश के बाद तत्काल वहां जांच केंद्र के पास बैरिकेडिंग कर यूपी से बिहार जाने वाले रोड को खोल दिया गया.अधिकारियों के कड़ी मशक्कत के बाद वाहनों का आवागमन सुचारू रूप से शुरू हो गया.

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top