समाजसेवी सतीश यादव ने कर्मनाशा बॉर्डर पर 500 प्रवासी मजदूरों को भोजन का पैकेट किया वितरण

दुर्गावती (कैमूर)मुबारक अली। मजदूर दिवस के अवसर पर समाजसेवी सतीश यादव उर्फ पिंटू ने कर्मनाशा बॉर्डर पर प्रवासी मजदूरों के बीच 500 भोजन का पैकेट वितरित किया.सतीश यादव उर्फ पिंटू यादव मूल रूप से कैमूर जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र के बिछिया गांव के रहने वाले हैं.बताते चले की कोरोनावायरस संक्रमण बचाव को लेकर भारत सरकार द्वारा 24 मार्च की रात्रि से पूरे देश में लॉकडाउन लगा हुआ है.जिसके कारण दूसरे प्रदेशों में गए काफी संख्या मे लोग फस गए.

फसे छात्रों एवं मजदूरों को उनके गृह जिला लाने की अनुमति केंद्र सरकार द्वारा दे दी गई. केंद्र सरकार की अनुमति मिलने के बाद नौबपुर के रस्ते कर्मनाशा बॉर्डर पर प्रवासी मजदूर पहुंचने लगे. समाजसेवी ने  मजदूर दिवस के अवसर पर 500 पैकेट भोजन एवं बिस्कुट हलवा प्रवासी मजदूरों को खिलाया. ऐसे पिछले 16 दिनों  लगातार बॉर्डर पर  प्रवासी मजदूरों को भोजन का पैकेट वितरण उनके द्वारा किया जा रहा  था उनका एकमात्र लक्ष्य है दूसरों की मदद करना. गरीबों की सहायता करना. पूछने पर कहते हैं भगवान ने अच्छे कर्म करने के लिए धरती पर भेजा है ऐसे लोगों की मदद करना हमारा कर्तव्य है.

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top