कैमूर में दो पक्षों में हुए विवाद को सुलझाने गयी पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने किया हमला, पुलिस जवान घायल,वाहन हुआ छतिग्रस्त

दुर्गावती/कैमूर। कैमूर से बड़ी खबर आ रही है। जहां एक बार फिर पुलिस टीम पर ग्रामीणों द्वारा हमला किया गया है। जिसमें तीन पुलिस जवान के घायल होने की सूचना है। वही पुलिस की गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गया है। मामला कैमूर जिले के दुर्गावती थाना के लरमा गांव का।
मिली जानकारी के मुताबिक, लरमा गांव में जेसीबी से मिट्टी निकालने को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था। सूचना पर दुर्गावती थाना की पुलिस पहुंच कर विवाद के बारे में जानकारी प्राप्त करने के साथ ही सुलझाने का प्रयास कर रही थी। तभी अचानक सैकड़ो की संख्या आकर ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। इसमें तीन पुलिस जवान घायल हो गए। वहीं इस हमले में पुलिस का वाहन के शीशे टूट गया है और क्षतिग्रस्त हो गया है। वही पुलिस टीम पर हमला की सूचना पर मिलते ही कैमूर डीएम डॉ नवलकिशोर चौधरी व एसपी दिलनवाज अहमद पहुँच हुए है। मौके पर पहुँच कर घटना के बारे में जानकारी प्राप्त की। पुलिस जांच व आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। इस हमले में एक महिला सहित 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।  कैमूर एसपी दिलनवाज अहमद का कहना है कि पुलिस कर्मियों पर हमला बर्दाश्त नहीं किया जायेगा और इस हमले में किसी भी दोषियों को नहीं बख्शा जायेगा।
गौरतलब है कि एक सप्ताह के अंदर पुलिस टीम पर यह दूसरी हमले की घटना है। इसके पहले रामगढ़ थाना क्षेत्र में जन वितरण प्रणाली दुकान के जांच करने गए एसडीओ, डीएसपी के गाड़ी पर ग्रामीणों द्वारा लाठी,डंडे से हमला कर दिया गया था। इस हमले में मुखिया पति सहित 7 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था।पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। 

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top