भभुआ कैमूर ।कैमूर से बड़ी खबर आ रही है। जहां 2 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने का मामला सामने आया है। जिसके बाद कैमूर में कोरोना में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 28 से बढ़कर 30 हो गया है।
इसकी पुष्टि स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने ट्वीट कर दी। कैमूर में मिले 2 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज चैनपुर के हैं। जिसमें दोनों पुरुष हैं। जिनकी उम्र 14 साल और 52 साल है। वही बिहार में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 528 हो गया है।


