मामला कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के करजी गांव का
भभुआ कैमूर. कोरोना को लेकर पूरे देश में लॉक डाउन का चौथा चरण चल रहा है. लोगों को लॉक डाउन में घरों में रहने, सुरक्षित रहने की अपील की जा रही है. लेकिन कैमूर में लॉक डाउन का उल्लंघन कर बर्थ पार्टी में पार्टी में हर्ष फायरिंग करने का वीडीयों वायरल हो गया है. एक दिन पहले से वायरल हो रहे वीडीयो के पुलिस तक पहुंचने के बाद पुलिस ने जांच पड़ताल कर कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है.
मामला कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के करजी गांव का है. जहां बुधवार की रात बर्थडे पार्टी में लॉकडाउन का उल्लंघन कर हर्ष फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार करने के साथ ही एक दो नाली बंदूक को भी बरामद किया है. मिली जानकारी के मुताबिक ,गिरफ्तार लोगों में चैनपुर थाना क्षेत्र के करजी गांव के रामानंद उपाध्याय के पुत्र रितेश उपाध्याय व नीलमणि उपाध्याय बताया जाता है. इसके अलावा एक दोनाली बंदूक इसिया गांव के कुंअर सिंह के घर से बरामद की गई है.
वही
एक रायफल की बरामदगी के
लिए पुलिस द्वारा छापेमारी करने की बात सामने आ रही है. इस मामले की जानकारी कैमूर एसपी दिलनवाज
अहमद ने दी. उन्होंने
बताया कि बुधवार की
रात बर्थडे पार्टी का वीडियो वायरल
हुआ. इसमें कुछ युवक लॉकडाउन का उल्लंघन कर
हर्ष फायरिंग करते हुए नजर आ रहे है. वीडियो वायरल होने का मामला सामने के बाद एसडीपीओ
भभुआ अजय प्रसाद द्वारा जांच, सत्यापन कराया गया.
जिसमें
पता चला कि वायरल वीडियो करजी
गांव का है. इसके बाद
मौके पर पुलिस द्वारा छापेमारी करते हुए रितेश उपाध्याय व नीलमणि उपाध्याय को गिरफ्तार किया. पुलिस द्वारा पूछताछ में दोनों ने बताया गया कि वीडियो में
जो हथियार दिख रहा है. वह इनके फुफेरा
भाई मोहनिया थाना क्षेत्र के पिपरियां गांव
के मणिशंकर पांडेय का
है. जो टोल प्लाजा काम
करता है.
इसके बाद टोल प्लाजा से पुलिस द्वारा उसे हिरासत में लेकर
पूछताछ किया गया तो उसने अपने को निर्दोष बताया.
पुलिस द्वारा जांच के दौरान उस
समय के अनुसार उसके मोबाइल
लोकेशन भी ड्यूटी पर
पाया गया. इसके साथ ही वह वायरल वीडियो
में भी वह कहीं
नहीं दिख रहा है.
पुलिस द्वारा उसे वायरल दिखाने पर बताया कि हथियार चांद थाना क्षेत्र के दुगुथुआं गांव के महेंद्र सिंह व चैनपुर थाना क्षेत्र के इसिया गांव के कुंअर सिंह का है. जिसके बाद पुलिस ने इसिया गांव में कुंअर सिंह के घर पर छापेमारी कर दोनाली बंदूक बरामद की गयी. वही एसपी ने बताया कि लॉक डाउन का उल्लंघन व हर्ष फायरिंग को आर्म्स एक्ट संशोधन अधिनियम 2019 के तहत अपराध घोषित किया गया है. जिसके अनुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है. वही गिरफ्तार दोनों लोगों को जेल भेजा जा रहा है.

