नुआंव कैमूर. बुधवार को जिले के नुआंव थाना क्षेत्र के एक
गांव की महिला के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. गिरफ्तार आरोपी नुआंव थाना
क्षेत्र के बिंदपुरवां गांव के कमला बिंद का पुत्र पिंटू कुमार बिंद बताया जाता है. मिली जानकारी के अनुसार, उक्त आरोपी महिला
के घर में घुस कर दुष्कर्म कर रहा था. इसी बीच महिला के
परिजनों ने उसे पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया. सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर भभुआ ले गयी. वही भभुआ महिला थाना थानाध्यक्ष शुभेंद्र कुमार ने बताया कि दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस द्वारा सदर अस्पताल में मेडिकल जांच के बाद उसे जेल भेज दिया गया.

