कैमूर में ऑड इवन के आधार पर चलेगी ऑटो, ई रिक्शा, क्या है ऑड इवन जानिए, बैठेंगे इतना सवारी

भभुआ कैमूर. कोरोना को लेकर लॉक डाउन के कारण चरमराई अर्थव्यवस्था व हालात को धीरे धीरे ठीक करने की सरकार द्वारा कोशिश की जा रही है. लेकिन अभी लॉक डाउन का चौथा चरण 31 मई तक जारी ही है. लेकिन इस चौथे लॉक डाउन में सरकार द्वारा शर्तों के साथ कुछ छूट दी जा रही है. जिसमें अब ऑटो, ई रिक्शा चलाने की छूट गयी है. 

सरकार के निर्देशानुसार जिले में कुछ वाहनों के चलने के लिए रियायत दी गई है. जिसमें  रिक्शा और ऑटो चल सकेंगे. लेकिन सरकार के द्वारा परिचालन के लिए ऑड इवन नियम लागू किया गया है. अगर कोई वाहन चालक इस नियम का पालन नहीं करेगा तो परिवहन विभाग  पुलिस इस पर कार्रवाई करेगी.

=क्या है ऑड इवन सिस्टम

 कैमूर में आज यानी गुरुवार से ऑड इवन लागू हो जाएगा. ऑड इवन वह नियम है. जिसे वाहनों के रजिस्ट्रेशन नंबर के सम संख्या को ऑड और विषम संख्या वाले को इवन श्रेणी में रखा गया है. जिसमें ऑड सम संख्या के वाहन सोमवारबुधवार और शुक्रवार को जबकि इवन संख्या नंबर के वाहन मंगलवार बृहस्पतिवार और शनिवार को चलेंगे.

 वही  रिक्शा में एक चालक के अलावा सिर्फ एक व्यक्ति बैठेंगा और ऑटो में चालक को छोड़कर सिर्फ दो यात्री ही बैठने की अनुमति होगी. इसके अलावा जिले से बाहर जाने पर प्रतिबंध रहेगा. इसके लिए सरकार की ओर से गाइडलाइंस जारी किए गए. इस दौरान यह नियम जिले के सभी वाहनों पर लागू होगा. लेकिन फिलहाल ऑटोई रिक्शा  बाइक को चलने की छूट दी गई है.

 

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top