भभुआ में 1.35 करोड़ की लागत से 6 महीने में सम्राट अशोक भवन होगा तैयार, नप सभापति ने कराया भूमि पूजन, शादी विवाह में मिलेगा राहत


भभुआ/कैमूर(बंटी जायसवाल)।
 नगर विकास एवं आवास विभाग पटना के द्वारा एक करोड़ 35 लाख रुपए की लागत से भभुआ शहर के लिच्छवी भवन के बगल में सम्राट अशोक भवन का निर्माण होगा। जिसको लेकर शनिवार को  नगर परिषद के सभापति जैनेंद्र कुमार आर्य के द्वारा भूमि पूजन किया गया है।

सम्राट अशोक भवन का निर्माण में 1 करोड़ 35 लाख रुपए से भवन में स्टेज, 500 लोगों को बैठने के लिए सीट, कार्यालय भवन, डेस्क के साथ वेटिंग भवन, प्रसाधन पुरुष 2, महिला 3, यूनिरेल दो, सभी आठ का निर्माण होगा। इसके साथ ही भवन में रसोईया घर एवं गार्ड रूम भी बनेगा।

भभुआ नगर के सभापति जैनेंद्र कुमार आर्य ने बताया कि सम्राट अशोक भवन बनने से सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रशिक्षण एवं आवास में सुविधा के अनुरूप निर्माण होगा। जो गरीब परिवार से और पिछड़े वर्ग के लोग होंगे। वैसे लोगों के लिए भवन में शादी समारोह हो या सभा बुकिंग के लिए एक निर्धारित राशि से ही बुकिंग किया जाएगा।इसके निर्माण हो जाने से बहुत लोगों के लिए सहूलियत ही मिल सकेगी।

वही सासाराम बुडको के कार्यपालक अभियंता सुनील कुमार उपाध्याय ने बताया कि इस सम्राट अशोक भवन का निर्माण लगभग एक करोड़ 35 लाख रुपए की लागत से कराया जाएगा। 6 माह के अंदर ही भवन निर्माण हो जाना है। इस प्रोजेक्ट से कैमूर वासियों के लिए काफी सहूलियत मिलेगी और बुकिंग के लिए नगर परिषद के द्वारा एक राशि का भी निर्धारित किया जाएगा। 

वहीं भूमि पूजन के अवसर पर उपसभापति नाहिदा परवीन, एसडीओ राजेश सिंह, जेई अर्जुन, सामाजिक कार्यकर्ता संजय कुमार, बसपा नेता राष्ट्रीय महादलित संघ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विजय रावत, अजय कुमार गुप्ता, आरिफ अंसारी, रोहित कुमार गुप्ता, इरशाद खान, परवेज खां, उत्तम चौरसिया वार्ड पार्षद, अली मंसूरी, बलराम सिंह, वार्ड पार्षद राकेश पासवान, संजय माली, मुन्ना गुप्ता, बलदाऊ सिंह एवं सशक्त स्थाई समिति के सदस्य उपस्थित थे। 

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top