भगवानपुर कैमूर। शनिवार की रात थाना क्षेत्र के भगवानपुर अधौरा पथ में दुदोहरिया के पास से उत्तर प्रदेश से एक बारात में शामिल होने आ रहे एक चमचमाती कार पर सवार पांच लोगों को पुलिस ने रुकवा कर जांच किया तो कार में पीछे सीट के नीचे से पुलिस ने 750ml अंग्रेजी शराब का बोतल मिला। जिसमें 500 ml शराब बचा हुआ था।
पुलिस ने कार सवार 5 लोगों को गिरफ्तार करते हुए भगवानपुर सीएचसी में मेडिकल जांच कराने पर शराब पीने की पुष्टि भी हुई। थानाध्यक्ष अनिल प्रसाद ने बताया कि गिरफ्तार किए गए 5 आरोपियो में यूपी के सोनभद्र जिला के शिल्पी के ओमप्रकाश सिंह, मिर्जापुर थाना के गोदाना के गुरु प्रकाश सिंह, परासी खुर्द गांव थाना साहबगंज जिला चंदौली के सुबोध कुमार यादव,
नरहन गांव थाना कचरथ जिला जौनपुर के राहुल कुमार तथा मिर्जापुर जिला के गांव जमा पट्टी के सूर्य प्रताप मौर्य को शराब के नशे में गिरफ्तार किया गया। रविवार को गिरफ्तार सभी शराब पीने के आरोपियों को मेडिकल जांच के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। बताया जाता है कि भगवानपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में बरात में शामिल होने जा रहे थे।
