भगवानपुर कैमूर। भगवानपुर थाना परिसर में रविवार को नवागत थानाध्यक्ष अनिल प्रसाद ने प्रखंड के सभी पंचायत के मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, वार्ड सदस्य सरपंच, सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर पुलिस पब्लिक मैत्री संबंध मजबूत रखने को लेकर चर्चा की गयी। थानाध्यक्ष ने कहा कि जब तक से पंचायत के जनप्रतिनिधियों का शराबबंदी कानून को सफल बनाने सहित अन्य कार्यो में पुलिस का भरपूर सहयोग नहीं रहेगा। तब तक से थाना क्षेत्र में शांति कायम नहीं रह सकती है।
उन्होंने अपने रोहतास जिले में कई थानों में थानाध्यक्ष के पद का कार्यकाल के संबंध अपनी उपलब्धि बताते हुए कहा कि जनप्रतिनिधि व पुलिस के बीच मधुर संबंध होनी चाहिए। क्योंकि पुलिस किसी भी मामले में जनप्रतिनिधियो से किसी भी मामले में गिरफ्तार व्यक्तियों के बारे जानकारी कभी-कभी लेना पड़ता है। कौन व्यक्ति निर्दोष है और कौन व्यक्ति दोषी है।
साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि बिहार में पूर्ण शराबबंदी है। शराब पीने व बेचने के मामले में किसी को भी पकड़ा जाता है तो जनप्रतिनिधियों का कोई पैरवी नहीं सुना जाएगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट कर दिया कि किसी तरह के मामले में आप लोग अगर हकीकत पैरवी करते हैं। इस पर विचार किया जाएगा।उन्होंने कहा कि मेरे कार्यकाल में एक भी निर्दोष को जेल नहीं भेजा जाएगा। उसी व्यक्ति को जेल भेजा जाएगा।
जिसकी जांच पड़ताल में गलती प्रथम दृष्टया में दोष साबित होगा। कुछ लोगों ने वाहन जांच में होने वाली समस्या को अवगत कराया। उन्होंने उसे तत्काल दूर करने का भरोसा भी दिलाया। बैठक में भगवानपुर पंचायत के मुखिया व मुखिया संघ के अध्यक्ष उपेंद्र पांडेय, जैतपुर कला के पैक्स अध्यक्ष सह व्यापार मंडल अध्यक्ष राम केश्ववर सिंह, सरैया पंचायत के मुखिया उमेश दुबे, कसेर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि फिरोज कुमार सुमन सहित कई जनप्रतिनिधि व सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
