भभुआ/कैमूर। नेताजी सुभाष चन्द्र बोस जी की जन्म माह वर्ल्ड साइंटिफिक एंड स्पिरिचुअल फाउंडेशन द्वारा मनाया जा रहा है । जिसके अंतर्गत संगठन के अध्यक्ष प्रभाकर तिवारी द्वारा अंबेडकर नगर में पुनः एक और कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम में कमजोर, जरुरतमंद, उपेक्षित , विधवा व असहाय महिलाओं को किन किन संसाधनों की आवश्यकता है इसके लिए सुविधा केन्द्र शुरू किया गया है । इन परिवारों में भोजन, शिक्षा, स्वास्थ्य संबंधी अन्य सभी जरूरतों की सुचि बनाई गई। जिसको उपलब्ध करवाने के लिए प्रभाकर तिवारी ने जिम्मेवारी ली ।
इन परिवारों की जरूरत को लेकर संवाद कार्यक्रम भी किया गया । अंत्योदय के लिए सभी गांवों में जरूरतमंद लोगों की वास्तविक पहचान किया जा रहा है । इसके अंतर्गत इन परिवारों के बच्चों को निशुल्क शिक्षा प्रदान किया जाएगा साथ ही उन्हें पढ़ने लिखने के लिए काॅपी, पेन, पेंसिल जैसे जरूरी संसाधन उपलब्ध करवाया जाएगा ।
इन सब व्यवस्थाओं का संयोजन वर्ल्ड साइंटिफिक एंड स्पिरिचुअल फाउंडेशन द्वारा किया जाएगा । इस कार्यक्रम का संयोजन संगठन के सदस्य सह संयोजक बिजेंदर कुमार, चन्दन कुमार पाण्डेय , सीतम व प्रितम कुमार द्वारा किया गया । कार्यक्रम के बाद लोगों को नियमित योगाभ्यास कर स्वस्थ रहने के लिए भी प्रोत्साहित किया गया ताकि स्वस्थ भारत के सपने को साकार किया जा सके । साथ ही अपने आस-पास स्वच्छता बनाए रखने के लिए भी प्रोत्साहित किया गया ।
