कैमूर : आर्केस्ट्रा संचालक की परसथुआ में अपराधियों ने गोली मारकर दी हत्या, जांच में जुटी पुलिस

भभुआ/ कैमूर। कैमूर के युवक की रोहतास जिले के कोचस थाना क्षेत्र के परसथुआ के गिरीश नारायण मिश्र महाविद्यालय गेट के समीप रविवार की शाम अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद हड़कंप मच गया। अपराधी मौके से घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गए। मृतक की पहचान कैमूर जिले के रामगढ़ थाना के टईया गांव निवासी हरिहर साह के 28 वर्षीय पुत्र कृष्णा साह के रूप में हुई है। 


जो आर्केष्ट्रा कंपनी का संचालक था। जानकारीके मुताबिक, जब गोली चलने की आवाज पर वे दौड़कर पहुंचे, तो देखा कि युवक खून से लथपथ हो जमीन पर पड़ा है। पास ही में उसकी बाइक भी गिरी हुई थी। 


कनपटी पर मारी गई थी गोली

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मृतक युवक के कनपटी पर अपराधियो ने बिलकुल नजदीक से गोली मारी गयी है। जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गयी। घटना के बाद इसकी सूचना लोगों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेज दिया।

बताया जाता है कि मृतक अपने गांव से परसथुआ किसी के बुलावे पर गया था। वहां पहुँच कर फोन से बात कर रहा था। इसी बीच अज्ञात अपराधियों द्वारा मृतक को गोली मार कर फ़रार हो गए। 


घटना की सूचना मिलते ही वहां लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। इससे आसपास के दुकानदारों में डर का माहौल पैदा हो गया। अधिकांश दुकानदारों ने डर के मारे अपनी दुकानें बंद कर दी। हत्या की सूचना पाते ही मृतक के परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। 

6 भाइयों में 5 वें नंबर पर था कृष्णा
परिजनों के अनुसार, मृतक कृष्णा अपने छह भाइयों में पांचवें नंबर पर था।वह बहुत ही अच्छा लड़का था। उसकी या उसके परिवार के लोगो का किसी प्रकार का कोई दुश्मनी भी नहीं है। 

जांच में जुटी है पुलिस
 थानाध्यक्ष विजय कुमार सिंह के मुताबिक, मृतक युवक रामगढ़ थाना क्षेत्र के टईया गांव का है। जो आर्केस्ट्रा कंपनी का संचालक है। उसे किसी ने फोन कर मिलने के लिए बुलाया था। उसी से मिलने के लिए वह कालेज गेट के पास खड़ा हो इंतजार कर रहा था। इस बीच अपराधियों ने उसे गोली मर दी। गोली किस वजह से मारी गई है। 

इसका अभी स्पष्ट रूप से पता नहीं चल पा रहा है। घटना स्थल पर पहुंच पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस द्वारा मृतक कृष्ना के परिवार के सदस्यों से घटना से संबंधित पूछताछ व जानकारी जुटाई जा रही है। आवेदन के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। 


अपराधी रोहतास-कैमूर की सीमा का उठाते है फायदा

लोगों के अनुसार, घटनास्थल परसथुआ कैमूर व रोहतास जिले के बॉर्डर पर है। जहां अपराधियों द्वारा अपराधिक घटनाओं को अंजाम देकर रोहतास-कैमूर की सीमा का फायदा उठा आसानी से फरार हो जाते हैं।"

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top