दुर्गावती (कैमूर)। दुर्गावती थाना क्षेत्र के सावठ गांव के समीप रेलवे फाटक के ऊपर बना ओवर ब्रिज की रेलिंग से मंगलवार की देर शाम एक बाइक अनियंत्रित होकर टकरा गया. परिणाम स्वरूप रेलिंग से टकराते ही बाइक सवार युवक पुल के नीचे गिर पड़ा.घटना में 20 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गया.
मृतक शिवनारायण तिवारी का पुत्र धर्मजीत कुमार ग्राम जगरिया थाना चैनपुर जिला कैमूर का निवासी बताया जाता है. मिली जानकारी के मुताबिक चैनपुर जगरिया गांव निवासी धर्मजीत कुमार दुर्गावती थाना क्षेत्र के सावठ गांव अपने रिश्तेदारी में आए हुए थे. देर शाम वे अपने घर लौट रहे थे जैसे ही उनकी बाइक सावठ ओवर ब्रिज के पास पहुंची अनियंत्रित होकर ओवरब्रिज की रेलिंग में बाइक टकरा गया.
बाइक रेलिंग से टकराने के बाद युवक 30 फीट नीचे गहरे खाई में गिर गया. जिससे बाइक सवार युवक धर्मजीत कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए घटना की जानकारी होते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई.आनन-फानन में उन्हें घायल अवस्था में दुर्गावती प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।
जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया. वाराणसी हायर सेंटर ले जाते समय युवक ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया. इधर घटना की जानकारी होते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया.
