हरियाणा से बिहार टेलर से आ रही 1.5 करोड़ शराब की बड़ी खेप जब्त करने यूपी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई, 2 गिरफ्तार

दुर्गावती/कैमूर (मुबारक अली)। हरियाणा से शराब की बड़ी खेप एक ट्रेलर पर लोड कर बिहार जा रही बुधवार को यूपी पुलिस ने यूपी बिहार बॉर्डर पर बरामद की है. साथ ही पुलिस ने दो तस्करों को भी धर दबोचा. पुलिस के लिए यह एक बड़ी सफलता मानी जा रही है. यह सफलता यूपी की सैयदराजा  पुलिस, स्वाट व सर्विलांस टीम ने बार्डर पर बरठी कमरौर के पास चलाए गए संयुक्त अभियान में पकङी गई है.जिसकी किमत करीब डेढ़ करोड़ रुपये आंकी गयी है.


पुलिस के मुताबिक टेलर से कुल 8469 लीटर शराब बरामद हुई है. इसकी जानकारी चंदौली एसपी अंकुर अग्रवाल ने सैयदराजा थाने में प्रेस वार्ता कर दी तथा पुलिस टीम की पीठ थपथपाई। साथ ही गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम को 25000 रुपये  नगद देकर  पुरस्कृत किया.


एसपी ने बताया कि सैयदराजा थाना पुलिस, स्वाट टीम तथा सर्विलांस टीम द्वारा आगामी विधान सभा चुनाव के मद्देनजर संयुक्त रूप से चलाये गये बरठी कमरौर गांव के पास सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। उसी दौरान एक ट्रेलर ट्रक से भारी मात्रा में अवैध शराब 949 पेटी बरामद हुई. वहीं दो शराब तस्कर गिरफ्तार किए। 


पुलिस आंकलन में 8469 लीटर पकड़ी गई है. जिसकी कीमत लगभग डेढ करोड़ के करीब बताई जा रही है। उक्त शराब को हरियाणा प्रांत के रोहतक से बिहार प्रांत विक्रय हेतु ले जाया जा रहा था। इसी बीच मुखबिर खास की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक सैयदराजा उदय प्रताप सिंह, स्वाट टीम प्रभारी निरीक्षक राजीव सिंह व सर्विलांस टीम प्रभारी प्रभारी शैलेन्द्र प्रताप सिंह मय टीम के दोपहर 11.15 बजे बरठी कमरौर गांव के सामने नेशनल हाइवे सर्विस लेन मुस्तैद हो गए और उन्होंने मुखबिर की सूचना के आधार पर शराब तस्करों को गिरफ्तार करते हुए अवैध शराब की बड़ी खेप पकड़ी। 


पुलिस ने शराब लदे ट्रेलर के साथ तस्करों को हिरासत में लेकर थाने ले आयी और उनके विरूद्ध आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्रवाई में जुट  गई। पुलिस टीम में स्वाट टीम के राणा प्रताप सिंह, आनन्द कुमार सिंह, अमित कुमार सिंह, घनश्याम वर्मा, आनन्द कुमार, विजय कुमार गोड, अमित कुमार सिंह, सैयदराजा थाने के मनोज कुमार राय, प्रदीप कुमार मिश्र, अशोक यादव, ओम प्रकाश सिंह, विपलेश राय आदि शामिल रहे.


 थाना प्रभारी उदय प्रताप सिंह ने बताया कि शराब को हरियाणा प्रांत के रोहतक जिले से तस्करी कर बिहार ले जा रही थी.949 पेटी शराब वाहन से बरामद किया गया है.गिरफ्तार तस्कर मनोज कुमार पानीपत (हरियाणा) दूसरा देशराज मौर्य लखीपुर खीरी का निवासी है पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज पंजीकृत कर अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है.

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top