सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, मूर्ति विसर्जन में न बजेगा डीजे न निकलेगा जुलूस

रामपुर। रामपुर प्रखंड के करमचट थाने में बुधवार को आगामी 5 फरवरी को होने वाले सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह द्वारा की गई। इस बैठक में थाना क्षेत्र के जनप्रतिनिधियो, सामाजिक व गणमान्य एवं पूजा समिति के सदस्यों, डीजे संचालको ने भाग लिया। 


बैठक में थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह उर्फ सिंघम ने बताया कि इस बार कोविड-19 के तीसरे लहर  के संक्रमण से बचाव को लेकर सरकार द्वारा जारी किए गए कोविड-19 के अनुसार ही सरस्वती पूजा व मूर्ति विसर्जन करना होगा। 


सरस्वती पूजा के दौरान भीड़ नहीं लगाना है। कोविड-19 गाइडलाइंस में मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए पूजा करना है। जबकि मूर्ति विसर्जन के दौरान डीजे नहीं बजेगा। डीजे बजाने व जुलूस पर पाबंदी लगाई गई है। अगर डीजे बजेगा तो डीजे संचालक एवं पूजा समितियों पर कार्रवाई किया जाएगा। जबकि मूर्ति विसर्जन के दौरान भी कोविड गाइडलाइंस के साथ सीमित संख्या में ही रहेंगे।


 पूजा समितियो को मां सरस्वती की प्रतिमा 6 एवं 7 फरवरी को विसर्जन कराना होगा। पूजा समितियो को शांतिपूर्वक सरस्वती पूजा मनाने की अपील की गई। जबकि सरस्वती पूजा के लिए मूर्ति स्थापना के लिए थाने से लाइसेंस लेना होगा। इसके बाद ही मूर्ति स्थापना कर पूजा कर सकते हैं। 


किसी प्रकार की असामाजिक तत्वों द्वारा कुछ गड़बड़ी करने का प्रयास किया जाता है तो इसकी सूचना पूजा समितियों द्वारा तुरंत थाने की पुलिस को दें,तत्काल इस मामले में पुलिस द्वारा कार्रवाई की जाएगी। हर हाल दिए गए निर्देशों को पालन करते हुए शांतिपूर्वक सरस्वती पूजा व मूर्ति विसर्जन करने का अपील की गई।मौके पर सबार पैक्स अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, पूर्व मुखिया सुरेंद्र मल्लाह, अजय निषाद सहित कई लोग उपस्थित रहे।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top