अज्ञात वाहन ने बाइक में पीछे से मारी जोरदार टक्कर,एक की मौत,दूसरा गंभीर रुप से जख्मी


मोहनिया कैमूर।
अज्ञात वाहन ने बाइक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गया जबकि दूसरा गंभीर रूप से जख्मी हो गया.यह घटना शुक्रवार की रामगढ़ मोहनिया पथ पर पानापुर गांव के समीप की है. स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भेज दिया घटना की जानकारी होते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया.मृतक रामगढ़ थाना क्षेत्र के डहरक गांव निवासी अरबाज अली जबकि दूसरा घायल उसी गांव के उज्जवल शर्मा का बताया जा रहा है।


 प्राप्त जानकारी के अनुसार यह दोनों युवक एक ही बाइक से इसी कार्य से मोहनिया आए हुए थे. शुक्रवार की शाम रामगढ़ मोहनिया पथ के रास्ते जा रहे थे। अभी जैसे ही दोनों बाइक सवार थाना क्षेत्र के पानापुर गांव के समीप पहुंचे ही थे कि मोहनिया की तरफ से रामगढ़ की तरफ जा रही अज्ञात वाहन ने दोनों को टक्कर मारते हुए मौके से अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गई। 


घटना के बाद राहगीरों सहित आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। इसके बाद राहगीरों ने आनन-फानन में  दोनों को इलाज के लिए मोहनिया के अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया जहां अनुमंडलीय अस्पताल के इमरजेंसी में मौजूद चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के दौरान जिसमें अरबाज को मृत घोषित कर दिया।


 वहीं घायल दूसरा उज्जवल शर्मा का इलाज अनुमंडल अस्पताल में चल रहा है। वही घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी गई। परिजनों के अस्पताल पहुंचने के बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया है. इधर घटना की जानकारी होते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया.

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top