कैमूर में ओवरलोडिंग के खिलाफ प्रशासन ने अभियान में 17 ट्रक व 8 ट्रैक्टर ओवरलोड बालू पकड़ा, ₹75 लाख वसूला जायेगा जुर्माना


मोहनिया कैमूर। 
हाइवे पर अनुमंडल प्रशासन ने शुक्रवार को ओवरलोडिंग वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया.अभियान चलाकर कई ओवरलोडेड वाहनों को जब्‍त किया. उनसे बिहार सरकार को लाखों रुपये राजस्व प्राप्त होगा इस कार्रवाई से बालू लदे ट्रक चालकों मे हड़कंप मच गया.सूचना मिलते ही वाहन चालक रास्‍ता बदलकर चंपत हो गए.


मोहनिया एसडीएम राहुल कुमार, डीएसपी फैज अहमद खान, डीटीओ रामबाबू, जिला खनन पदाधिकारी कार्तिक कुमार एवं आरटीओ हरे राम सहित काफी संख्या में पुलिस फोर्स के साथ मौजूद रहे.कुदरा से लेकर मोहनिया तक जीटी रोड पर बालू लदे ओवरलोडेड ट्रको की धरपकड़ अभियान चलाना गया. 

इस दौरान प्रशासन ने कुल 25 बालू लदे ओवरलोडेड वाहनों को जब्त किया है.जिसमें 17 ट्रक एवं 8 ट्रैक्टर शामिल है।सभी वाहनों से खनन एवं परिवहन विभाग द्वारा लगभग 75 लाख रुपए का जुर्माना वसूल किया जाएगा। मालूम हो की दिसंबर माह में नदी घाटों से बालू की निकासी शुरू होने के बाद जीटी रोड की सड़कों पर काफी संख्या में ओवरलोडेड बालू लदी ट्रकों का परिचालन दिखना शुरू हो गया है. 


इन बालू लदी ओवरलोडेड ट्रकों पर क्षमता से 4 से 5 गुना बालू लोड कर जीटी रोड के रास्ते प्रतिदिन यूपी की सीमा में ले जाए जा रहा है.शुक्रवार की सुबह 9 बजे इन ओवरलोडेड ट्रको के ऊपर कार्रवाई करने को लेकर परिवहन एवं खनन विभाग के पदाधिकारियों समेत  एसडीएम एवं डीएसपी पुलिस फोर्स के साथ जीटी रोड पर उतर पड़े।


 प्रशासन का एक जत्था जैसे ही जीटी रोड पर उतरा वैसे ही बालू एंट्री माफियाओं में हड़कंप मच गया। डीटीओ रामबाबू ने बताया कि कुल 25 बालू लदी ओवरलोडेड वाहनों को जप्त किया गया है। जिसमें 17 बालू लदी ओवरलोडेड ट्रक शामिल है एवं आठ ट्रैक्टर है।


 जिन पर क्षमता से चार से पांच गुना बालू लोड कर ले जाए जा रहा था जिन्हें अभियान के दौरान जप्त किया गया है। जप्त सभी वाहनों से लगभग 75 लाख रुपए का जुर्माना वसूल किया जाएगा।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top