बहन को इंटरमीडिएट परीक्षा दिलाकर घर लौटने के दौरान दो बाइकों की टक्कर में 4 घायल, भभुआ सदर अस्पताल रेफर


 रामपुर।शुक्रवार की शाम रामपुर प्रखंड के बेलाव थाना क्षेत्र के सबार भभुआ मुख्य पथ पर बसुहारी गांव के पास दो बाइकों की टक्कर में 4 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को लोगों द्वारा रामपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए पहुंचाया गया।


 जहां घायलों का प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर इलाज के लिए भभुआ सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। इस संबंध में रामपुर पीएचसी प्रभारी डॉ चंदन कुमार ने बताया कि बसुहारी गांव के पास दो बाइकों की टक्कर में 4 लोग घायल हुए हैं। घायलों में दो लोग भोरेया गांव के धीरज तिवारी 20 साल, रितु कुमारी 18 साल बताये जाते है।


धीरज अपने बहन को इंटरमीडिएट का परीक्षा दिलाकर बाइक से भभुआ से गांव जा रहा था। इसी बीच दूसरे बाइक वाले ने टक्कर मार दी। जिसमें दोनो बाइक वालों में चार घायल हो गए। चारो घायलों का पीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद भभुआ सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top