रामपुर। रामपुर प्रखंड के बेलाव थाना क्षेत्र के खजुरा महावीर मंदिर के पास ट्रैक्टर व पिकअप में जोरदार टक्कर होने के बाद पिकअप पलटने से 8 लोग घायल हो गए। जिसके बाद लोगों द्वारा आनन फानन में पहुचने के बाद सभी घायलो को रामपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुँचा कर इलाज कराया जा रहा है।
घटना शुक्रवार की शाम साढ़े 6 बजे की बताई जा रही है। घायलों में 4 महिला व 4 पुरूष शामिल है। जिनकी पहचान यूपी के सोनभद्र जिला के राबर्ट्सगंज थाना क्षेत्र के कुतलुपुर गांव के बाबू नंदन मौर्य, प्रीति देवी, अर्चना कुमारी,बदामी देवी, मीना देवी, रिंकू कुमार, बृजलाल चौहान, शक्ति राम सभी एक ही गांव है।जो अपने गांव से गुप्ताधाम जाने के लिए पिकअप से चले थे।
सभी श्रद्धालु ट्रैक्टर नहर के रास्ते से होते गुप्ताधाम जा रहे थे। इसी बीच खजुरा महावीर मंदिर के पास कर्मा वितरणी जाने वाली पथ में ट्रैक्टर व पिकअप में टक्कर होने के बाद पिकअप पलट गया। जिसमें 8 लोग घायल हो गए।
इस संबंध पीएचसी प्रभारी डॉ चंदन कुमार ने बताया कि 8 घायलो में 2 को हल्की चोटे व 6 को गंभीर टाइप चोट लगी है। जिनका इलाज किया जा रहा है। जैसा स्थिति होगा वैसा आगे किया जाएगा। हालांकि खबर लिखे जाने तक गंभीर हालत रेफर वाली नहीं बताई गई है।
