भभुआ कैमूर(बंटी जायसवाल)। बिहार की राजधानी पटना के वीर कुंवर सिंह पार्क में 25 से 27 फरवरी तक उद्यान विभाग का तीन दिवसीय राज्य स्तरीय बागवानी महोत्सव सह प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें कैमूर के 12 किसानों ने बागवानी महोत्सव सह प्रतियोगिता में पहला, दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया है।
मिली जानकारी के मुताबिक, कैमूर जिले के 3 किसानों ने उत्कृष्ट उत्पादन के लिए राज्य में बागवानी महोत्सव सह प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। वही 5 किसानों ने दूसरा स्थान, 4 किसानों ने तीसरा स्थान राज्य में प्राप्त किया है।
भगवानपुर प्रखंड के तकनीकी प्रबंधक सह उद्यान पदाधिकारी रामेश्वर पांडेय ने बताया कि राज्य में बागवानी महोत्सव में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले में कैमूर जिले के भगवानपुर प्रखंड के बाला पाल पपीता के लिए, दुर्गावती प्रखंड के सिकंदर सिंह को आलू, रामचंद्र सिंह को मिर्च के लिए उत्कृष्ट उत्पादन को लेकर मिला है।
प्रथम प्राप्त स्थान प्राप्त करने वाले किसानों को विभाग के पदाधिकारियों द्वारा ₹5000 का पुरस्कार राशि जो आरटीजीएस के माध्यम से खाते में भेजी जाएगी और प्रमाण पत्र रविवार को दिया गया।
जबकि दूसरा स्थान प्राप्त करने वाले 5 किसानों में चांद प्रखंड के अशोक कुमार सिंह को फूल माला, जैम, रविशंकर सिंह को नींबू, भगवानपुर प्रखंड के जमुना पाल को सेम, दुर्गावती प्रखंड के जयप्रकाश सिंह को मधु के लिए मिला। दूसरा स्थान प्राप्त करने वाले किसानों को 4 हजार रुपये खाते में भेजी जाएगी और प्रमाण पत्र मिला।
तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले 4 किसानों में चांद प्रखंड के अशोक कुमार सिंह को बंधागोभी, दुर्गावती प्रखंड के रामचंद्र सिंह को विशकनरा,कुदरा के अभय कुमार सिंह को केला, रामपुर प्रखंड के प्रदीप कुमार मौर्या को के लिए ₹3000 एवं प्रमाण पत्र मिला।
