भगवानपुर/कैमूर। भगवानपुर पंचायत भवन में शुक्रवार को मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष के चुनाव को लेकर बैठक की गई। जिसमें सभी पंचायतों के मुखिया, उनके प्रतिनिधि ने भाग लिया। जिसमें भगवानपुर प्रखंड के मुखिया संघ के अध्यक्ष के रूप में सर्वसम्मति से भगवानपुर पंचायत के मुखिया उपेंद्र पांडेय को मनोनीत किया गया।
वही उपाध्यक्ष टोड़ी मुखिया कमलेश शर्मा व सचिव कसेर पंचायत की मुखिया प्रियंका देवी बनाई गई। लेकिन बैठक में कसेर पंचायत मुखिया प्रतिनिधि फिरोज कुमार सुमन शामिल रहे। मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व सचिव के चुनाव के बाद संघ के मजबूती बनाये रखने को लेकर चर्चा किया गया।
इसके बाद मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष उपेंद्र पांडेय को माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया। मौके पर मुखिया अमरेंद्र प्रताप सिंह, उमेश दूबे, बूधा देवी सहित कई पंचायतों के मुखिया व उनके प्रतिनिधि ने भाग लिया।
