भगवानपुर थानाध्यक्ष राकेश कुमार रौशन का हुआ विदाई, नए थानाध्यक्ष अनिल प्रसाद का स्वागत, कार्यकाल की हुई सराहना


भगवानपुर कैमूर।
शनिवार को भगवानपुर थाना में भगवानपुर थानाध्यक्ष राकेश कुमार रौशन का कैमूर एसपी का ट्रांसफर सोनहन थाना में थानाध्यक्ष के रूप में किये जाने के बाद विदाई जनप्रतिनिधियों व समाजसेविओ द्वारा किया गया। वही नए थानाध्यक्ष के रूप में पुलिस केंद्र भभुआ से आये अनिल प्रसाद का भी स्वागत किया गया। थानाध्यक्ष राकेश कुमार रौशन के विदाई के दौरान भगवानपुर पंचायत मुखिया उपेंद्र पांडेय द्वारा माला पहना गुलदस्ता, मां मुंडेश्वरी का तैल चित्र, चुनरी पहनाकर सम्मानित किया गया। 

इसी प्रकार सरैयां मुखिया उमेश दुबे, टोड़ी मुखिया कमलेश शर्मा,पिंटू सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों, चौकीदारों, द्वारा माला पहना,अंगवस्त्र, गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया। वही नए थानाध्यक्ष अनिल प्रसाद को भी भगवानपुर मुखिया उपेंद्र पांडेय द्वारा माला पहनाकर मां मुंडेश्वरी का तैल चित्र देकर स्वागत किया गया।


बताया जाता है स्थानांतरित थानाध्यक्ष राकेश कुमार रौशन का 31 मई 2019 से 28 जनवरी 2022 तक कार्यकाल रहा। इस कार्यकाल के दौरान क्षेत्र में शांति व्यवस्था,शराबबंदी कानून का पालन कराने के लिए शराब पीने व बेचने वाले पर की गई कार्रवाई, चोरी, हत्या सहित कई कांडो का उद्भेदन में अहम भूमिका निभाये गए कार्यकाल की सराहना की गई।

 इस दौरान जनप्रतिनिधियों,समाजसेवियों व पुलिस पदाधिकारी, जवान भावुक हो गए। जनप्रतिनिधियों द्वारा कहा गया कि जहां भी आप जाए आपका कार्यकाल अच्छा रहे। मां मुंडेश्वरी से प्रार्थना है आपको माता रानी लंबी उम्र,खुशहाल और कर्तव्य के प्रति समर्पित रखें। मौके पर पुलिस पदाधिकारी केके सिंह,सुजीत कुमार,दफादार भान जी सिंह,प्रभारी मुंशी राजेंद्र प्रसाद सहित कई लोग उपस्थित रहे।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top