भभुआ कैमूर(बंटी जायसवाल)। आपने किसी शख्स को एक या दो वर्ल्ड रिकार्ड बनाने के बारे में सुना होगा। लेकिन क्या आप जानते है ऐसा भी बिहार का एक लाल है जिसने एक दो नहीं बल्कि अपने नाम नए वर्ल्ड रिकॉर्ड को लेकर 9 वर्ल्ड रिकॉर्ड बना चुका है। इस शख्स का नाम धर्मेंद्र सिंह है। जो बिहार के कैमूर जिले के रामगढ़ का रहने वाले है।
धर्मेंद्र सिंह वर्तमान में त्रिपुरा स्टेट राइफल में एक अधिकारी के रूप में तैनात है। जिन्होंने मंगलवार को त्रिपुरा की राजधानी अगरतल्ला में पश्चिम बंगाल की संस्था नेता जी वर्ल्ड रिकॉर्ड फाउंडेशन द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में दांतों से 10 सेकेंड तक 165 किलो पत्थर का वजन उठा कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है। जिसके बाद अब उनके नाम स्टंट गेम में 9 वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज हो गए है।
पाकिस्तान का तोड़ा रिकॉर्ड
वर्ल्ड रिकार्डधारी हैमरहेडमैन धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि ऑनलाइन हुई। जिसमें उन्होंने दांतों से 10 सेकेंड तक 165 किलो वजन उठा कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। इसके पाकिस्तान से एक शख्स ने दांतों से 135 किलो वजन उठाया था।लेकिन उन्होंने 30 किलो ज्यादा यानी 165 किलो का वजन दांतों उठाया। पाकिस्तान के रिकॉर्ड को तोड़ कर वर्ल्ड रिकार्ड बनाया है।
यह सब लोगों की प्यार और आशीर्वाद की वजह से हुआ है। मैने अब तक सिर से नारियल फोड़ने, कच्चा बेल तोड़ने, दांतों से छड़ मोड़ने, सिर से रॉड मोड़ने, स्किपिंग, बैक साइड से रॉड मोड़ने,249 किलो की बाइक को कंधे पर लेकर 30 सेकेंड तक दौड़ लगाने सहित कई रिकॉर्ड शामिल है।
कुल मिलाकर धर्मेंद्र ने 9 वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज करा चुके है। जिसमें चार गिनीज बुक ऑफ रिकार्ड, और इंडिया वर्ल्ड रिकार्ड, नेता जी वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज है।
